Pakistan International Airlines: हाल ही में पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का वीडियो शेयर किया है. इसमें शख्स ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की हालत को दिखाया है जिसमें प्लेन में कुर्सियां टूटी हुई और हैं, सीट और सीट बेल्ट की हालत बहुत खराब है. इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
शख्स ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वह बताता है कि PIA में सफर करना कैसा होता है. व्यक्ति का नाम अली खान है. अली खान ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या आप इस फ्लाइट में उड़ान भरेंगे?"
वीडियो में देखा जा सकता है कि अली खान फ्लाइट में चढ़ रहे होते हैं और तभी केबिन क्रू उन्हें वीडियो बनाने के लिए इनकार कर देती है. बाद में जब अली फ्लाइट की सीट पर बैठ जाते हैं तो वीडियो बनाना फिर से शुरू कर देते हैं. इस दौरान वह कुर्सी पर धूल से भरी जगह, टूटी सीट का हैंडल और डक्ट-टेप वाला ओवरहेड बिन दिखाते हैं. वीडियो में अली खान ने बताते हैं कि पायलट यात्रियों के साथ बातचीत भी कर रहे थे. साथ में पायलट ने यात्रियों को स्कर्दू के बारे में कई जानकारी भी दी.
यह वीडियो 9 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे 16K से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है. वीडियो देखने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस वीडियो को देखकर और आपने एयरलाइंस के बारे में जो जानकारी दी है उसे सुनकर मेरी धड़कनें बढ़ गईं. और आपने जो सुंदरता दिखाई है उसमें कोई शक नहीं है और इसे देखने के लिए जो खतरा उठाया उसके लिए भगवान आपको आशीर्वाद दें." एक अन्य यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान एयरलाइंस? मैं उनके किसी भी फ्लाइट के करीब पहुंचने की बात तो दूर, इस पर कभी सोचा भी नहीं करूंगा."