menu-icon
India Daily

4 दिन की दोस्ती, शादी का प्रपोजल... लड़की के इनकार पर लड़के ने भेज दी Salary Slip

रेडिट पर वायरल एक पोस्ट में युवती ने बताया कि शादी के लिए मना करने पर युवक ने अपनी सैलरी स्लिप और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट भेज दिए. युवती ने साफ कहा कि उसके फैसले की वजह पैसा नहीं, बल्कि जीवन के लक्ष्य और सोच का अंतर था.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
4 दिन की दोस्ती, शादी का प्रपोजल... लड़की के इनकार पर लड़के ने भेज दी Salary Slip
Courtesy: AI

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा शादी का प्रस्ताव चर्चा का विषय बना हुआ है. रेडिट पर साझा की गई एक पोस्ट में एक युवती ने दावा किया कि एक युवक ने शादी के लिए राजी करने की कोशिश में अपनी सैलरी स्लिप और  बाकि के वित्तीय दस्तावेज भेज दिए. 

हालांकि युवती ने स्पष्ट कर दिया कि उसके लिए रिश्ते का आधार आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि जीवन की प्राथमिकताएं, भविष्य की योजनाएं और आपसी समझ हैं. इसी वजह से यह मामला अब इंटरनेट पर बहस का कारण बन गया है.

चार दिन की पहचान और शादी का प्रस्ताव

वायरल पोस्ट के अनुसार युवती की मुलाकात अपने एक करीबी दोस्त के माध्यम से एक फैमिली फ्रेंड से हुई थी. शुरुआती बातचीत अच्छी रही, लेकिन कुछ ही दिनों बाद युवक ने शादी का प्रस्ताव रख दिया. उस समय युवती अपनी पढ़ाई की शुरुआत कर रही थी और उसने साफ कहा कि वह फिलहाल शादी में इंट्रस्टेड नहीं है. 

विदेश जाना चाहती थी युवती

बातचीत के दौरान दोनों को महसूस हुआ कि उनके भविष्य के लक्ष्य एक जैसे नहीं हैं. युवती विदेश जाकर रिसर्च की फील्ड में आगे बढ़ना चाहती थी. दूसरी ओर युवक भारत में रहकर नौकरी करने और आगे चलकर अपने परिवार के फर्नीचर कारोबार को संभालने की योजना बना चुका था. यही अंतर रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बना.

सैलरी स्लिप भेजकर किया मनाने का प्रयास

हद तो तब हो गई जब युवती के बार-बार मना करने के बाद भी युवक नहीं माना और लड़की को शादी के लिए मनाने के लिए अपनी अपनी सैलरी स्लिप और बाकी के फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट भेजने लगा. उसने लड़की को बेहतर जिंदगी, फॉरेन ट्रिप और कई और बातों से मनाने की कोशिश की. हालांकि इन सबके बावजूद महिला ने शादी के लिए मना कर दिया. 

पोस्ट के आखिरी हिस्से ने खींचा ध्यान

युवती ने अपने पोस्ट के आखिरी में लिखा कि वह पहले मजाक में कहती थी कि वह केवल किसी अमीर इंसान से ही शादी करेगी. लेकिन इस एक्सपीरिएंस के बाद उसे महसूस हुआ कि जीवनसाथी चुनने का फैसला केवल पैसों को देखकर नहीं लिया जा सकता.