'मुझे अपनी उम्र से बड़ी महिलाएं पसंद आती हैं. मैं एक उम्रदराज महिला के प्यार में था. मेरे रिश्ते आगे बढ़ गए थे लेकिन तभी उसकी भतीजी मुझे मिली. महिला से मैंने ब्रेकअप कर लिया. मैंने उसकी भतीजी को डेट करना शुरू कर दिया. अब परेशानी यह है कि मेरे गर्लफ्रैंड की आंटी गर्भवती है, जिसके बच्चे का बाप मैं हूं.' ये कहानी है ब्रिटेन के एक शख्स की, जिसने द सन के साथ अपनी आपबीती शेयर की है.
शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर अपनी कहानी शेयर की है. 26 साल के इस युवक ने कहा है कि वह एक कार डीलरशिप में एक मैकेनिक का काम करता है. वहां 40 साल की एक महिला सर्विस मैनेजर थी. वह अपने उम्र में बेहद खूबसूरत लगती थी, जिसकी वजह से मैं उस पर मर मिटा. वहां काम कर रहे लोग, उसे बेहद चाहते हैं. एक शाम, उसका कार स्टार्ट नहीं हो रहा था, तभी ये युवक वहां पहुंच गया.
गर्लफ्रैंड की भतीजी से बनाया रिलेशन!
युवक ने कहा, 'उसने मुझे लिफ्ट ऑफर की. वह मेरे घर आई और हमने ड्रिंक किया. हम काफी क्लोज आ गए थे, मैंने उसे किस किया. हमने तभी तय कर लिया कि हम केवल फिजिकल होंगे और कोई रिश्ता नहीं बनाएंगे. लेकिन ईस्टर पर हम लोग काफी करीब आ गए. एक फैमिली फंक्शन में मैं उसकी भतीजी से मिला. मैं उस पर भी फिदा हो गया.'
गर्लफ्रैंड की आंटी को किया प्रेग्नेंट!
युवक ने बताया है, 'मुझे वो लड़की अच्छी लगी. मैं उसके भी करीब आ गया. गर्लफ्रैंड की आंटी से मैंने कहा कि हम फ्रैंड-विद्-बेनिफिट बने रहेंगे और हमारे रिश्ते प्राइवेट रहेंगे. हमने कई बार रिश्ते बनाए. उसकी भतीजी मुझे पसंद है और अब मैं उसके साथ ही रिश्ते में रहूंगा. कुछ दिनों बाद गर्लफ्रैंड की आंटी के साथ मेरे प्रोफेशनल रिश्ते ही रह गए लेकिन मैं उसके बच्चे का बाप बनने वाला हूं. बीते हफ्ते उसने कहा कि वह प्रेग्नेंट है. अब अगर मैंने ये बात अपनी गर्लफ्रैंड को बताई तो रिश्ता टूट जाएगा. अगर मैं अपनी गर्लफ्रैंड से शादी करता हूं तो मेरा बेटा, मेरी पत्नी का कजिन होगा.'