Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

सावधान! ‘Bisilleri’ का पानी पीकर बीमार हो गया शख्स, ICU में कराना पड़ा भर्ती

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के आपागंज के रहने वाले पीड़ित नदीम खान को प्यास लगी थी, जिसके बाद उसने शीतला डेयरी से पानी की बोतल खरीदी, जैसे ही उसने उस पानी को पीया उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. फिलहाल शख्स का ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

SOCIAL MEDIA
India Daily Live

Viral News: ‘Bisilleri’ का पानी पीकर शख्स बीमार हो गया. उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे ICU में भर्ती कराना पड़ा. यह हैरान कर देने वाला मामला ग्वालियर से सामने आया है. चौंकिए मत ऐसा आपके साथ भी हो सकता है. शख्स की यह हालत उसकी एक लापरवाही के कारण हुई. दरअसल शख्स ने जिस बोतल का पानी पीया वह असली बिसलेरी नहीं थी. इस बिसलेरी की स्पेलिंग को गौर से पढ़िये. इस नकली बिसलेरी की स्पेलिंग Bisilleri है जबकि असली बिसलेरी की स्पेलिंग Bisleri होती है. शख्स ने जिस बिसलेरी का पानी पीया वह देखने में बिसलेरी की तरह थी लेकिन असली बिसलेरी नहीं थी. अगर उसने इस बात पर गौर किया होता तो उसकी ये हालत नहीं हुई होती.

शख्स को लगी थी प्यास

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के आपागंज के रहने वाले पीड़ित नदीम खान को प्यास लगी थी, जिसके बाद उसने शीतला डेयरी से पानी की बोतल खरीदी, जैसे ही उसने उस पानी को पिया उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. फिलहाल शख्स का ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

नकली पानी पीने से हुआ बुरा हाल
नदीम के भाई ताहिर खान ने कहा कि उन्होंने सबूत के तौर पर बोतल को रख लिया है और इसकी शिकायत बहोड़ापुर थाने में की है. ताहिर ने कहा कि बोतल बिल्कुल असली लग रही थी, जब उन्होंने उस बोतल को खोला तो उसमें से अजीब सी दुर्गंध आ रही थी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है कि बाजार में असली जैसा लेबल लगाकर  पानी की नकली बोतलें बेची जा रही हैं. अगर आप लोग बाजार से पानी की या कोई अन्य चीज खरीदते हैं तो उस प्रोडक्ट पर स्पेलिंग चेक कर लें क्योंकि हो सकता है कि आपको भी कोई नकली उत्पाद बेच जाए.