VIdeo: फ़िल्म के किरदार जैसा दिखने का चढ़ा भूत, GEN Z बेटी ने मां की 30 हजार की साड़ी का कर दिया ये हाल
मोआना फिल्म की दीवानी बेटी ने मोआना प्रिंसेस जैसा कॉस्ट्यूम बनाने के लिए मां की 30 हजार रुपये की साड़ी काट दी. मां का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
@gharkekalesh
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी की शरारत का किस्सा सुनाती नजर आ रही है. महिला बताती है कि उसकी बेटी बचपन से मोआना की बड़ी फैन है. जैसे ही उसे पता चला कि मोआना की फिल्म रिलीज होने वाली है, उसने फैसला किया कि वह बिल्कुल मोआना जैसी बनकर फिल्म देखने जाएगी और इसके लिए उसने उसी की जैसी ड्रैस बनाने का फैसला किया.
शुरुआत में मां को बेटी की क्रिएटिविटी देखकर काफी खुशी हुई लेकिन जब उन्होंने गौर से देखा कि ड्रेस किस कपड़े से बनाई गई है, तो उनके होश उड़ गए. बेटी ने अपनी मां की करीब 30 हजार रुपये की साड़ी काटकर उससे कॉस्ट्यूम तैयार कर लिया था. महिला बताती है कि यही साड़ी उन्हें अगले हफ्ते एक शादी में पहननी थी.