किलियन एम्बाप्पे की फोटो वायरल, रेजर बंप्स या Voodoo? सच्चाई आई सामने

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे का एक क्लोज-अप फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फीफा विश्व कप 2026 के मैच के दौरान लिया गया यह फोटो देखकर लोग हैरान हैं.

X (@xzulqarnain)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे का एक क्लोज-अप फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फीफा विश्व कप 2026 के मैच के दौरान लिया गया यह फोटो देखकर लोग हैरान हैं. फोटो में एम्बाप्पे के जबड़े पर छोटे-छोटे निशान साफ दिख रहे हैं. 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन निशानों को ‘वुडू’ (टोना-टोटका) या किसी श्राप से जोड़ दिया. लेकिन यह बिल्कुल गलत और बेबुनियाद अफवाह है. सबसे पहले वो फोटो देखते हैं, जो वायरल हो रही है और जिस पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. 


एम्बाप्पे की शानदार परफॉर्मेंस: 

विश्व कप 2026 में एम्बाप्पे फ्रांस की उम्मीद बने हुए हैं. उन्होंने स्वीडन के खिलाफ 3-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब तक उन्होंने 6 गोल किए हैं और 2 असिस्ट दिए हैं. एम्बाप्पे ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बराबर 6 गोल करके टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली है.