Paris Olympics 2024: ओपनिंग सेरेमनी में फूलों की थाली पर लेटा दिखाई दिया 'ब्लू मैन', कौन है यह शख्स जिसने कम कपड़े पहने खींचा सभी का ध्यान
Singer Philippe Katerine: इस समय पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेल चर्चा का विषय बना हुआ है. पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई को हुई थी. इसी बीच पेरिस ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में एक बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है. दरअसल, एक अर्धनग्न ‘नीला आदमी’ एक बड़ी फलों की थाली पर लेटा हुआ दिखाई दिया था. वह और कोई नहीं बल्कि फ्रांस के एक्टर और सिंगर फिलिप केटरीन है.
Paris Olympics 2024: इस बार ओलंपिक खेल पेरिस में आयोजित किया जा रहा है. पेरिस ओलंपिक का 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को हुई. इस समय सबकी नजर पेरिस ओलंपिक पर है. ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 की ऑफिशियल तौर पर शुरुआत हो गई है. इसी बीच पेरिस ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में एक बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है. दरअसल, एक अर्धनग्न ‘नीला आदमी’ एक बड़ी फलों की थाली पर लेटा हुआ दिखाई दिया था.
इस आदमी को देख सभी के मन में काफी सवाल हैं. ओपनिंग सेरेमनी के दौरान यह शख्स फ्रेंच में गाना गा रहा था. अब यह सीन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह मिस्ट्री मैन कौन है?
Also Read
कौन हैं फिलिप केटरीन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह व्यक्ति फ्रांस के एक्टर और सिंगर फिलिप केटरीन थे. फिलिप को फ्रांस में एक लीजेंड के रूप में जाना जाता है. सिंगर के गाने फ्रांस में खूब मशहूर हैं. फिलिप के ‘मोन क्यूर बैलेंस’, ‘जे वौस एम्मेर्डे’ और ‘लौक्सर जेडोर’ जैसे कई पॉपुलर गाने हैं जिसे लोग बड़े मन से सुनते हैं. सिंगर ने अपना करियर की शुरुआत 1991 में की थी और 2010 में वह काफी पॉपुलर हो गए.
ओलंपिक
शहर के बीचों-बीच हुई ओपनिंग
पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में वह शराब, उत्सव और रंगमंच के यूनानी देवता डायोनिसस की भूमिका निभा रहे थे. ओलंपिक के सोशल मीडिया ऑफिशियल अकाउंट से भी फिलिप केटरीन का वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि यूनानी देवता डायोनिसस की व्याख्या हमें मनुष्यों के बीच हिंसा से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है. यह पहली बार है जब ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के जगह शहर के बीचों-बीच हुई.