12 टन किटकैट गायब, 4 लाख बार ले उड़े चोर; इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़
यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी हो गई. चोरों ने इटली से पोलैंड जा रहे ट्रक को गायब कर दिया जिसमें करीब चार लाख बार थे. नेस्ले ने मजेदार बयान दिया तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं. यूरोप में इन दिनों एक अनोखी और स्वादिष्ट चोरी की खबर सुर्खियों में है. चोरों ने न तो बैंक लूटा और न ही कोई जेवरात. उन्होंने ट्रक भर के किटकैट चॉकलेट्स उड़ा लिए.
इटली की एक फैक्ट्री से निकले ट्रक में 12 टन यानी 4,13,793 किटकैट बार थे जो पोलैंड पहुंचने वाले थे, लेकिन ट्रक रास्ते में गायब हो गया. नेस्ले कंपनी ने इस घटना पर चुटकी ली तो पूरी दुनिया हंस पड़ी. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाकर इस चोरी को और यादगार बना दिया.
कितनी चॉकलेट चोरी हुई
ट्रक इटली के मध्य भाग से निकला था और पूरे यूरोप में वितरण के बाद पोलैंड पहुंचना था. इसमें कुल 12 टन चॉकलेट थी. हर बार पर यूनिक बैच कोड लगा हुआ है जिससे उन्हें ट्रैक किया जा सकता है. नेस्ले ने कहा कि बाजार में सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. चोरी हुई बार्स यूरोप के अनऑफिशियल बाजार में नजर आ सकती हैं.
कार्गो चोरी की बढ़ती समस्या
नेस्ले ने इस घटना को गंभीर माना और कहा कि चोर अब ज्यादा चतुर तरीके अपनाते जा रहे हैं. कंपनी का मानना है कि ऐसी चोरियां आम होती जा रही हैं. कुछ यूजर्स ने जर्मनी में हाल ही में 15 टन गमी बियर चोरी होने का जिक्र किया. एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'किसी को कैंडी वर्ल्ड खोलना है.' दूसरे ने कहा, 'हीस्ट्स वापस आ गए हैं.
इंटरनेट का हंसते-हंसते रिएक्शन
लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए. किसी ने लिखा, 'ऐसी हेडलाइंस रोज देखने को मिल रही हैं जो पहले कभी सोची भी नहीं थीं.' एक यूजर ने पूछा, 'क्या यह फास्ट एंड फ्यूरियस की नई फिल्म की तैयारी है?' इंस्टाग्राम पर किटकैट के पोस्ट पर भी यूजर्स ने खूब हंसी-मजाक किया. कुल मिलाकर इस अनोखी चोरी ने पूरे इंटरनेट को हंसाने और मीम्स बनाने का मौका दे दिया है.
और पढ़ें
- एस्केलेटर पर दो महिलाओं की 'कैटफाइट', एक-दूसरे को बाल खींचकर जमीन पर पटका; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
- अपने एक ग्राहक पर मेहरबान हुआ Zomato, 2 डिश की ऑर्डर पर मिला 5 लोगों का खाना और 600 रुपये का रिफंड
- 'दारू पिलाओगे तभी आगे जाऊंगा...', गुड़गांव में Uber ऑटो वाले ने बीच रास्ते ठेके पर रोकी गाड़ी; वीडियो वायरल