menu-icon
India Daily

एस्केलेटर पर दो महिलाओं की 'कैटफाइट', एक-दूसरे को बाल खींचकर जमीन पर पटका; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

दिल्ली मेट्रो में एस्केलेटर पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटने के वीडियो के वायरल होते ही लोग हैरानी और चिंता जता रहे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
एस्केलेटर पर दो महिलाओं की 'कैटफाइट', एक-दूसरे को बाल खींचकर जमीन पर पटका; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
Courtesy: X

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एस्केलेटर पर आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. यह वीडियो दिल्ली मेट्रो से जुड़ा बताया जा रहा है और इसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और नाराज भी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले से एस्केलेटर पर खड़ी होती है, जबकि दूसरी महिला नीचे से दौड़ते हुए आती है. जैसे ही वह एस्केलेटर पर चढ़ती है, वह अचानक पहली महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा देती है. इसके बाद वह उसे लात मारती हुई भी नजर आती है. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता. पहली महिला उठती है और जवाब में दूसरी महिला के बाल पकड़कर भिड़ जाती है.

एस्केलेटर पर ही जारी रहा ड्रामा

दोनों महिलाएं एस्केलेटर पर ही एक दूसरे के बाल खींचते हुए लड़ती रहती हैं. कभी ऊपर जाती हैं तो कभी नीचे उतरती हैं, लेकिन लड़ाई जारी रहती है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बनाते नजर आते हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करता दिखाई नहीं देता. यही बात सोशल मीडिया पर बहस का कारण भी बन गई है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई यूजर्स ने इस घटना पर चिंता जताई है तो कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं.

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि लोग सिर्फ वीडियो बनाते हैं, मदद करने कोई नहीं आता. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि यह रोज का मनोरंजन बन गया है, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी छोटी बात पर लोग इतना आक्रामक क्यों हो जाते हैं.