Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'मैं अपनी बेटी से कहता, डेटिंग करो लेकिन फिजिकल मत हो...', ऐसा क्यों बोलने लगे रिटायर्ड जज?

कोलकाता हाई कोर्ट के जज रहे जस्टिस सीआर दास ने एक फैसले में कहा था कि किशोरियों को अपनी यौन इच्छाओं को दबाना चाहिए. दो मिनट के सुख लिए उन्हें समाज लूजर समझने लगता है. इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि किशोरियों को अपने शरीर की रक्षा करना चाहिए. उन्होंने अपने बयान को सही ठहराया है.

Social Media
India Daily Live

हर बार अदालतें, पॉलिटिकली करेक्ट बात करें, ऐसा होना जरूरी नहीं है. जज की गद्दी पर बैठने वाला एक व्यक्ति, कई बार पद पर हावी होता है और वही कहता है, जो उसका मन हो. रिटायर्ड जज चितरंजन दास ने एक बार किशोरियों के यौन संबंध पर कुछ ऐसा कहा था, जिसकी खूब आलोचना हुई थी. उन्होंने किशोरियों का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी यौनिक इच्छाओं को दबा लेना चाहिए. जब उनसे एक इंटरव्यू में सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि हर पिता, अपनी बेटी को ऐसी ही सलाह देगा.  जस्टिस दास, देश के चर्चित जज रहे हैं. वे ओडिशा से लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट तक में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 

अक्टूबर 2023 में उन्होंने एक फैसले में कहा था, 'यह हर किसी किशोरी का कर्तव्य है कि वह अपने शरीर और आत्मसम्मान का ख्याल रखे. उसे अपनी यौन इच्छाओं पर रोक लगानी चाहिए. लैंगिक बाधाओं से अलग हटकर उन्हें खुद को आगे बढ़ाना चाहिए. दो मिनट के यौन सुख के लिए जब वे झुकती हैं तो वे समाज की नजर में हमेशा हारी हुई हो जाती है. उन्हें अपने शरीर की आजादी और प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए.' सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ये फैसले, गलत संदेश देते हैं. 

फिजिकल रिलेशन पर क्या बोले सीआर दास?

बार एंड बेंच के साथ हुई बातचीत में पूर्व जज सीार दास ने कहा, 'यह विचाराधीन केस है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि पीड़िता को शर्मिंदा होने के लिए मैं नहीं कह रहा. यह फैसला रिसर्च का काम है. संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस आयुवर्ग के लोगों को शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार दिया जाना चाहिए. इसके बाद मेरा पक्ष ये है कि ये सही नहीं है.'

सीआर दास ने कहा कि यह कानून की नजर में अपराध है, आपको इससे बचने के लिए इस उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दूरी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये समाज की सच्चाई है, मेरा नजरिया नहीं है. मैं अपने फैसले पर टिका हूं. सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला ले सकता है. 

'मैं अपनी बेटी से कहता, डेटिंग करो लेकिन फिजिकल मत हो...'

जस्टिस सीआर दास ने कहा, 'अगर मेरी बेटी किसी के साथ रिश्ते में होती तो मैं उसे कहता कि तुम डेट पर जाओ लेकिन फिजिकल रिलेशन बनाने से दूर रहो. यह एक छोटी सी बात है, जिसे बड़ा बनाकर पेश किया जा रहा है. हर पिता ऐसे ही सलाह देगा.' उन्होंने कहा कि भारतीय समाज से आने की वजह से वे ऐसा सोचते हैं. यह आम पिता की सोच है. इसमें वे गलत नहीं हैं.