GOAL के बाद मां को गले लगाते ही छलक पड़े आंसू... Morocco की जीत के बाद भावनाओं का सैलाब, Viral VIDEO जीत रहा करोड़ों दिल
मोरक्को के इस्माइल सैबारी ने नीदरलैंड्स के खिलाफ निर्णायक पेनल्टी गोल कर टीम को अगले दौर में पहुंचाया. जीत के बाद मां को गले लगाते उनका भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों दिल जीत गया.
फीफा विश्व कप 2026 दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. यहां से हर मैच सभी टीमों के लिए करो या मरो वाला है, क्यांकि अब जो भी टीम मैच हारेगी उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ेगा. इसी कड़ी में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की. लेकिन मैच के खत्म होने के बाद जो दृश्य सामने आया उसने सबको भावुक कर दिया.
आखिरी निर्णायक गोल के बाद मिडफील्डर इस्माइल सैबारी सीधे स्टैंड्स की ओर दौड़े और अपनी को गले लगा लिया. यह पल सिर्फ जीत का जश्न नहीं था, बल्कि उस संघर्ष, विश्वास और पारिवारिक समर्थन की कहानी भी था, जिसने इस सफलता को संभव बनाया. इस पल ने फैंस को भी भावुक कर दिया. फिर क्या था अब वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
निर्णायक पेनल्टी ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
नीदरलैंड्स के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में जब दबाव अपने चरम पर था, तब इस्माइल सैबारी ने बेहद शांत अंदाज में अपनी किक को गोल में बदल दिया. इस गोल की बदौलत मोरक्को की जीत सुनिश्चित हो सकी. इसके साथ ही एटलस लायंस को राउंड ऑफ 16 में पहुंचने का मौका मिल गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम आगे कैसा प्रदर्शन करती है और क्वाटरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाती है या नहीं.
Also Read
मां के गले लगकर छलक पड़े जज्बात
अंतिम सीटी बजते ही सैबारी अपने परिवार के पास पहुंचे. स्टैंड्स में मौजूद उनकी मां बेटे की सफलता देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. सैबारी भी अपनी भावनाएं काबू नहीं कर पाए और उन्हें गले लगाकर रोने लगा और इस यादगार पल को और खास बना दिया.
मां-बेटे के इस भावुक मिलन का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दुनिया भर के प्रशंसकों ने इसे विश्व कप के सबसे खूबसूरत पलों में शामिल बताया.