US Israel Iran War

वंदे भारत की दही में रेंगता मिला कीड़ा, स्टाफ ने कहा- 'अरे सर, ये तो केसर है', भड़के रेलवे ने ठोका 60 लाख का जुर्माना

वंदे भारत की दही में रेंगता हुए कीड़ें की वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है...

X
Ashutosh Rai

Vande Bharat Viral Video: भारत की सबसे प्रीमियम और हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद आप भी ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सौ बार सोचेंगे. पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 21896 में सफर कर रहे एक यात्री को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिले हैं. इस खौफनाक और घिनौने वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही रेल मंत्रालय ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए लाखों रुपये का जुर्माना ठोक दिया है.

कीड़े को बता दिया केसर

यह पूरी शर्मनाक घटना 15 मार्च 2026 की है. रितेश कुमार सिंह नाम के एक यात्री ने शिकायत की कि उन्हें रात के खाने में जो दाल और अमूल दही दी गई थी, उसमें ज़िंदा कीड़े और कीड़े-मकोड़े मौजूद थे. वायरल वीडियो में सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब ट्रेन के अटेंडेंट ने अपनी गलती मानने के बजाय उस रेंगते हुए कीड़े को बड़ी ही चालाकी से केसर बताकर टालने की कोशिश की, लेकिन जब यात्री ने दही के कप और प्लेट पर रेंगते कीड़ों को करीब से दिखाया तब जाकर रेलवे कर्मचारी को अपनी गलती माननी पड़ी. रितेश ने तो वह खाना नहीं खाया, लेकिन बदकिस्मती से उनके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री ने कीड़े दिखने से पहले ही उसे खा लिया था.

रेलवे का एक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, रेल मंत्रालय ने 'X' पर इस मामले में बड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया. रेलवे ने खाने की क्वालिटी से हुए इस गंभीर खिलवाड़ के लिए IRCTC पर 10 लाख रुपये और खाना सप्लाई करने वाले प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही, कीड़े वाला खाना देने वाले उस वेंडर का कॉन्ट्रैक्ट भी तुरंत प्रभाव से रद्द करने का सख्त आदेश दिया गया है.