पाकिस्तानी महिला किंग कोहली की है जबरा फैन, भारत-पाकिस्तान में उसका वीडियो हुआ वायरल
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के वजह से ड्रा हो गया. मैच ड्रा होने से दोनों देशों के करोड़ो फैंस का मजा किरकिरा कर दिया.
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के वजह से ड्रा हो गया. मैच ड्रा होने से दोनों देशों के करोड़ो फैंस का मजा किरकिरा कर दिया. क्रिकेट के सभी दिवाने पूरे मैच होने की उम्मीद लगाएं बैठे थे. वहीं इस मैच में विराट कोहली की एक जबरा फैंस का भी दिल टूट गया.
कोहली के शतक न लगाने से हुई दुखी
2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेले गए भारत पाकिस्तान मैच के दौरान का पाकिस्तान की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान की रहने वाली यह महिला भारतीय स्टार विराट कोहली की बड़ी फैन है. वह भी मैच देखने गई थी. वायरल वीडियो में पाकिस्तानी महिला कह रही है कि उसका दिल टूट गया. उसने कहा,"विराट मेरे पंसदीदा खिलाड़ी हैं. मैं खासकर उनके लिए ही यहां मैच देखने आई थी. मैच में उनका शतक देखना चाहती थी, कोहली के आउट होने ही मेरा दिल टूट कर चकना चूर हो गया."
अपनी गाल पर भारत और पाकिस्तान का बनवाई है झंडा
वायरल हो रही इस महिला के बारे में बताया जा रहा है कि यह पाकिस्तान की रहने वाली है. हालांकि वो फिलहाल यूएई में रहती है. इसके बारे में यह भी जानकारी है कि ये पाकिस्तानी महिला मैच के दौरान अपने दोनों गालों पर भारत और पाकिस्तान झंडा पेंट कराई थी. हालांकि यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी उसको ऐसे देखा जा चुका है. वहीं वह स्टेडियम से हिंदी गानों पर रिल्स भी बनाते रहती है.
इसे भी पढ़ें- IND vs PAK : इधर ईशान-पांड्या कर रहे थे पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई, पीछे बज रहा था 'राम सिया राम', वीडियो हुआ वायरल