DTC बस स्टॉप पर हर रोज खड़ी रहती थी 'गामा की गाड़ी', X पर मांगी मदद; फिर दिल्ली पुलिस ने किया रिप्लाई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और समस्या को खत्म कर दिया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
ट्रैफिक नियम हर गाड़ी के लिए एक ही होता है. कोई चाहे कितनी भी सस्ती गाड़ी में हो या महंगी गाड़ी, हर एक गाड़ी वाले को ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है. लेकिन हमें सड़कों पर ऐसा कई बार देखने को मिला है कोई महंगी गाड़ी में बैठा इंसान ट्रैफिक नियमों को मजाक समझा हो. अब ऐसे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्त एक्शन ले रही है.
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक व्यक्ति द्वारा किए गए शिकायत का निपटारा तुरंत किया. सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर एक फोटे शेयर करने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महंगी गाड़ी के खिलाफ चालान काट दिए. जिसके बाद इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी.
सोशल मीडिया यूजर ने की शिकायत
दरअसल, एक एक्स यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड से दो फोटो शेयर करते हुए ट्रैफिक पुलिस को टैग किया. जिसमें व्यक्ति ने शिकायत करतेहुए कहा कि तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक काले रंग की लग्जरी कारी सीधे डीटीसी बस स्टैंड के सामने खड़ी है. जिससे बस ड्राइवरों को गाड़ी घुमाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
शिकायतकर्ता ने इसे मनमानी बताया. इसके साथ उस व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. क्योंकि ये एनसीआर के गामा (ग्रेटर नोएडा) के बालक हैं और इनपर कोई नियम लागू नहीं होते हैं. व्यक्ति ने गाड़ी चालक के खिलाफ शिकायत करते हुए लिखा कि ये 'देहातीपन' है कि 20 लाख की गाड़ी है लेकिन इसे हर रोज डीटीसी के बस स्टॉप के सामने खड़ा करना है.
दिल्ली पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
सोशल मीडिया यूजर ने अपने इस पोस्ट पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए यूजर के शिकायतों का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि इससे जुड़े सर्कल अधिकारी को सूचित कर दिया गगया है अब जल्द ही इस मामले पर एक्शन लिए जाएंगे.
कुछ घंटे बाद पुलिस ने मामले पर अपडेट देते हुए लिखा कि संबंधित मामले में एक्शन ले लिया गया है और नियमों के उल्लंघन के आधार पर चालान जारी कर दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर यह पूरा मामला काफी वायरल हो रहा है. कुछ लोग दिल्ली पुलिस की सक्रियता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस तरह के गाड़ी मालिकों पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.