West Bengal Assembly Election 2026 IMD Weather

JEE में फेल हुआ फिर भी 'Google' तक पहुंचा, इस सफलता की कहानी सुन भावुक हो गई दुनिया

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है. अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी सफलता की कहानी बता रहा है.

X (officialhumansofbombay)
Shanu Sharma

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, यह कहावत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक भारतीय व्यक्ति की कहानी पर सटीक बैठती है. सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियों वायरल होते रहते हैं, जिसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो आपके दिल को छू जाती है. उन्हीं कहानियों में से एक कहानी अभिजय अरोड़ा की है. 

हयूमन ऑफ बॉम्बे द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है. जिसमें एक व्यक्ति बताता नजर आ रहा है कि उनकी मां ने अकेले उनके साथ उनके भाई-बहन को अकेले पाला-पोसा, इस दौरान उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

अभिनय नाम के इस व्यक्ति ने लिखा मेरे केजी के टेस्ट से लेकर आईआईटी की प्रवेश परीक्षा तक मेरी मां ने मुझे पढ़ाई में मदद की. परीक्षा की तैयार के लिए मुझे 4 बजे उठाना चाय बनाकर पिलाना, उन्होंने सब कुछ किया. लेकिन मैं 2012 में JEE परीक्षा में फेल हो गया. मेरे साथ-साथ उनके सपनों को एक बड़ा झटका लगा. उन्होंने लिखा कि JEE के नतीजों में अपने नाम के आगे फेल लिखा देखकर मुझे ऐसा लगा, जैसे मैंने उनकी हर उस कुर्बानी को जाया कर दिया हो, जो उन्होंने मेरे लिए दी थी. उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पता था कि मैं हार नहीं मानने वाला हूं, इसलिए मैंने अपना रास्ता बदल लिया और आईआईआईटी बैंगलोर में दाखिला ले लिया. आखिरकार, मैंने एक हैकाथॉन जीता और मुझे मलेशिया में नौकरी मिल गई.

लोगों ने बनाया मजाक

सोशल मीडिया यूजर ने अपनी कहानी को आगे बताते हुए लिखा कि अच्छी-खासी कमाई करने के बावजूद, उन्हें कमी महसूस होती थी. इसके बाद उन्होंने Google में काम करने का लक्ष्य बना लिया. इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने Ivy League से MBA करने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि कंसल्टेंट्स ने मेरा मजाक उड़ाते हुए कहा कि IIT की पृष्ठभूमि के बिना Harvard में एडमिशन मिलना नामुमकिन है. हालांकि इसके बाद भी उन्हें एडमिशन मिल गया और अपने सपने को पूरा करने के लिए ₹1 करोड़ का लोन लिया. लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी मिलने में दिक्कत हो रही थी. उनके पास केवल 90 दिनों का समय था. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी पत्नी उनकी ढाल बनीं.

गूगल की पड़ी नजर 

उन्होंने लिखा कि जब मैं बेरोजगार था, तब उसने मुझसे शादी की और जब मैं लगातार मिल रही नाकामियों के पहाड़ का सामना कर रहा था, तब उसने अकेले ही हमारे घर-परिवार की सारी जिम्मेदारी संभाली. हालांकि इसी बीच अभिनय खुद पर काम करते हुए एक AI-आधारित एक टूल बनाया, जो लोगों को नौकरी ढूंढने में मदद करता था. इस टूल पर गूगल की नजर पड़ी. अरोड़ा ने बताया कि आज वे YouTube में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं, और उन्होंने 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स की एक कम्युनिटी तैयार कर ली है. उनकी यह कहानी लाखों लोगों के लिए हिम्मत जुटाने की कहानी बन सकती है जो अपने सपने को पूरा करने का आधा रास्ता पार कर चुके हों.