'बच्चे की निकली चीख, मैं हंस पड़ी', डॉक्टर ने दी गुड न्यूज फिर भी क्यों पड़ी गालियां?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी हर कोई आलोचना कर रहे हैं. एक गयनेकोलॉजिस्ट ने महिला की डिलीवर करने के बाद अपने एक तस्वीर शेयर की. जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया है.
बच्चे के पेट में होने से लेकर जन्म देने तक एक महिला को भयंकर अधमरा दर्द से गुजरना पड़ता है लेकिन जब वह अपने संतान को देखती है तो उसके खुशी का अनुमान एक मां के सिवाय कोई नहीं लगा सकता. हालांकि जन्म के इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा अहम भुमिका एक डॉक्टर की होती है.
जो बिना घबराए कठिन से कठिन डिलीवरी केस को अंजाम देते हैं. तभी लोगों के मन में भी डॉक्टरों के लिए भगवान के दूसरे स्वरूप वाली धारणा बन जाती है. हाल ही में एक गयनेकोलॉजिस्ट ने डिलीवरी के बाद की तस्वीर शेयर की तो बवाल हो गया है.
'बच्चा रोया तो मैं हंसी, पोस्ट डिलीवरी सीन...'
दरअसल डॉ गयनेकोलॉजिस्ट ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वह ऑपरेशन थिएटर वाला गाउन पहने हुए हैं.उनके हाथों में सर्जरी ग्लव्स है जो कि खून से सने हुए हैं और वह खुल कर हंस रही हैं लेकिन कुछ लोगों को ये तस्वीर अच्छी नहीं लगीं. वो फिर वे उनके पोस्ट पर कमेंट करने से नहीं रूके.
फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बच्चा रोया तो मैं हंसी, पोस्ट डिलीवरी सीन. फोटो वाले कैप्शन और तस्वीर को देख कर ऐसा लग रहा है कि वे किसी महिला का डिलीवरी कराकर ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई हैं.
'बैन होनी चाहिए ऐसी तस्वीर...!'
अब गयनेकोलॉजिस्ट जिक्रा ने भले इस तस्वीर को शेयर कर डॉक्टरों की लाइफ को दिखा रही हो लेकिन लोगों को ये खास पंसद नहीं आई. एक यूजर ने कहा, 'इस तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर बैन होनी चाहिए'. तो एक ने लिखा, 'आप खून से सने हाथों की तस्वीर कैसे शेयर कर सकती हैं'. हालांकि ढेरों आलोचनाओं के बीच, कुछ कमेंट्स में लोगों ने जिक्रा के प्रोफेशन को बहादुरी बताया है.