menu-icon
India Daily

लोगों ने लुटाए इतने पैसे कि नोटों के ढेर के नीचे दब गया भजन गायक, वीडियो हुआ वायरल

गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित एक पारंपरिक ‘दायरो’ कार्यक्रम में लोक गायक गोपाल साधु पर लोगों ने जमकर नोट बरसाए. नोटों के ढेर में दबे गायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

KanhaiyaaZee
लोगों ने लुटाए इतने पैसे कि नोटों के ढेर के नीचे दब गया भजन गायक, वीडियो हुआ वायरल
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक गुजराती लोक गायक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नोटों के नीचे दबा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि लोक गायक की प्रस्तुति से वहां के लोग इस कदर खुश हुए कि उन्होंने गायक पर नोटों की बरसात कर दी. इन्ही नोटों के ढेर के नीच गायक दबा हुआ नजर आ रहा है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

जाकारी के मुताबिक, गुजरात के जूनागढ़ के खंभालिया गांव में 'दायरो' आयोजित हुआ था. 'दायरो' एक पारंपरिक गुजराती लोक कार्यक्रम है, जिसमें संगीत, कहानी-किस्से और हास्य का समायोजन होता है, जिसका लोग श्रवण करते हैं. इसी कार्यक्रम में आए लोक गायक गोपाल साधु पर वहां उपस्थित लोगों ने नोटों की बरसात कर दी. जिससे व नोटों से पूरी तरह ढक गए.

गाते रह गायक, लोग लुटाते रहे पैसे

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लोक गायक गोपाल साधू हारमोनियम पर पूरी तल्लीनता से गाना गए रहे हैं, जबकि भक्त उन पर नोटों से भरे बड़े-बड़े बोरे खाली करते जा रहे हैं. एक समय तो नोटों का ढेर इतना ऊंचा हो गया कि साधु लगभग पूरी तरह से उसके नीचे छिप गए. हालांकि साधु और मंच पर उनके आस-पास का पूरा इलाका नोटों से भर गया था, फिर भी उन्होंने बिना किसी रुकावट के अपना गायन जारी रखा.

वायरल वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा- 'इसे कहते हैं असली 'वर्क फ्रॉम होम' (घर बैठे काम). बस आराम से बैठे रहो और नोटों की बारिश में भीगते रहो.' वहीं, एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की- 'मुझे उम्मीद है कि वह ठीक से सांस ले पा रहे होंगे. वह गा रहे हैं और लोग उन पर नोट बरसाते जा रहे हैं.'

यह कोई पहला मौका नहीं है जब गुजरात में किसी भजन कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा लाखों रुपये के नोट बरसाने का वीडियो वायरल हुआ हो. साल 2023 में, वलसाड में 'वलसाड अग्निवीर गौ सेवा दल' द्वारा आयोजित एक विशेष भजन कार्यक्रम के दौरान, गायक कीर्तिदान गढ़वी पर भी 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोटों की बारिश की गई थी और इसका भी वीडियो तब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.