भगवान के चरण भी नहीं छू सकते आम आदमी, VIP को मिलती है फुल इज्जत, Video देख खौल उठेगा आपका खून
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से आम भक्तों को बाउंसर बप्पा के दर्शन करने के बाद तेजी से बाहर निकालने के लिए धक्का दे रहे हैं.
Viral Video: गणेश उतस्व को महाराष्ट्र में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है. मुंबई में कई बड़े-बड़े पंडाल बनाए जाते हैं और उन पंडालो में गणपति महाराज को स्थापित किया जाता है. लोग इन पंडालों में दर्शन करने जाते हैं. भगवान के दर्शन करने में भी आम लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है. इसका ताजा उदाहारण मुंबई के लालबाग में बने गणेश पंडाल से सामने आया है.
लालबाग चा राजा के दर्शन करने आ रहे आम भक्तों के साथ वहां ड्यूटी पर लगे सिक्योरिटी गार्ड भक्तों को जल्द से जल्द बाहर भेज रहे हैं. उन्हें सही से अपने शीस को छुकार बप्पा के पैरों पर भी नहीं रखे दिया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर वीआईपी लोग खड़े होकर आराम से दर्शन कर रहे हैं.
Also Read
ऑनलाइन वायरल हो रहे कई वीडियो में से कुछ ऐसे हैं, जिनमें भीड़ और ठहराव को नियंत्रित करने की कोशिश में बाउंसर आम भक्तों को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन वीडियो फुटेज को देखकर जनता का गुस्सा फूट रहा है.