पोर्नस्टार से बनी वकील! कभी एडल्ट इंडस्ट्री पर राज करती थी ये एक्ट्रेस; अब पास किया 'लॉ एग्जाम'
पूर्व पोर्नस्टार बार परीक्षा पास कर अब वकालत की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं.
कभी एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा रहीं एशिया कैरेरा अब बिल्कुल नई पहचान बनाने की ओर बढ़ चुकी हैं. टेक्सास बार परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से जिंदगी का रास्ता कभी भी बदला जा सकता है. सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि यह परीक्षा उनके लिए आसान नहीं थी लेकिन लगातार प्रयास के बाद आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई.
दोबारा कोशिश में मिली बड़ी सफलता
एशिया कैरेरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था. पहली बार वह सिर्फ दो अंकों से परीक्षा पास करने से चूक गई थी. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी में जुट गई. उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें कानून से जुड़े विषयों पर पहले से ज्यादा भरोसा था. उन्होंने यह भी बताया कि बार प्रेप टेस्ट में उनके अंक अधिकांश उम्मीदवारों से बेहतर रहे. यही वजह रही कि इस बार वह परीक्षा में सफल हो सकी.
Also Read
पढ़ाई में बचपन से थी बेहद तेज
एशिया कैरेरा का असली नाम जेसिका स्टेनहाउजर है. न्यूयॉर्क में जन्मीं कैरेरा का पालन-पोषण न्यू जर्सी में हुआ. बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी तेज मानी जाती थी. बताया जाता है कि उनका IQ स्तर बेहद ऊंचा है. वह मेंसा जैसी प्रतिष्ठित संस्था की सदस्य भी हैं. सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने जापान में अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया था. बाद में उन्हें रटगर्स यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप भी मिली. हालांकि ज्यादा कमाई के अवसर मिलने के कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और मॉडलिंग तथा एडल्ट इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया.
इंडस्ट्री छोड़कर चुनी नई राह
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद एशिया कैरेरा ने सार्वजनिक जीवन से खुद को काफी हद तक अलग कर लिया था. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना शुरू किया और लाइमलाइट से दूर रही. अब टेक्सास बार परीक्षा पास करने के बाद वह फिर चर्चा में आ गई. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्हें स्टेट बार ऑफ टेक्सास में उनके वास्तविक नाम से शामिल कर लिया गया है.