menu-icon
India Daily

पश्चिम बंगाल में BJP की बढ़त के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, तमिलनाडु में विजय थलापति की जीत पर शॉकिंग रिएक्शन

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नजीते आने शुरू हो गए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स की बाढ़ ला दी है. लोग अपनी पसंदीदा पार्टियों का समर्थन कर रहे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पश्चिम बंगाल में BJP की बढ़त के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, तमिलनाडु में विजय थलापति की जीत पर शॉकिंग रिएक्शन
Courtesy: X (@byomkesbakshy, @jaynildave)

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. पूरे देश की नजर इस वक्त असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की ओर है. वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. रुझान में दिख रही बढ़त के आधार पर लोग अपनी पसंदीदा पार्टियों का समर्थन कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मीम्स पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आ रही है. क्योंकि रुझान के मुताबिक इस बार तीन बार सत्ता में रह चुकी ममता बनर्जी की सरकार गिरती नजर आ रही है. वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय प्रचंड जीत हासिल करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस नतीजे पर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दिया है. 

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे कई मीम्स

इस फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने टीएमसी की हार पर तंज कसा है. वहीं इस मीम में कांग्रेस पार्टी के बुरे हाल को भी दर्शाया गया है.

एक मीम के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर ने तमिलनाडु में टीवीके की बढ़त को दर्शाया. वहीं बीजेपी चिल मूडमें नजर आ रही है.

एक दूसरा मीम शेयर करते हुए दिखाया कि रुझान के बाद से पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हालत काफी खराब है. कुल मिलाकर लोग टीएमसी की हार और बीजेपी की जीत पर रिएक्शन दे रहे हैं. 

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बदल रही सरकार?

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार 2011 से सत्ता में काबिज है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन बार सीएम पद पर रह चुकी हैं. लेकिन इस चुनाव में सत्ता में बदलाव होता नजर आ रहा है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की लहर है. वहीं तमिलनाडु में इस बार सभी पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. एक्टर विजर पहली बार अपनी पार्टी टीवीके के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं. जिसमें राज्य की जनता ने उनका पूरा समर्थन किया है. लोगों खासकर युवाओं ने थालापति का फुल समर्थन किया है. हालांकि अभी फाइनल रिजल्ट चुनाव आयोग द्वारा घोषित नहीं किया गया है. लेकिन अभी कुछ घंटों के अंदर सभी रिजल्ट फाइनल हो जाएंगे.