West Bengal Assembly Election 2026

फिनलैंड प्रेसिडेंट और कनाडा पीएम का जॉगिंग के दौरान 'धुरंधर' डिस्कशन, भारत में हुई वाहवाही

फिनलैंड के राष्ट्रपति का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कनाडा के पीएम से बातचीत में धुरंधर फिल्म का जिक्र किया. इसके बाद भारत में उनका इंस्टाग्राम तेजी से ट्रेंड करने लगा.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: भारतीय सिनेमा की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रही बल्कि दुनियाभर में इसका असर देखने को मिल रहा है. इसका ताजा उदाहरण एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें अलेक्जेंडर स्टब और मार्क कार्नी नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खासकर भारतीय यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

वीडियो में दोनों नेता लंदन के मशहूर हाइड पार्क में जॉगिंग करते हुए दिखाई देते हैं. इस दौरान उनके बीच हल्की बातचीत होती है, जो अचानक भारतीय फिल्म धुरंधर तक पहुंच जाती है. मार्क कार्नी जब स्टब से पूछते हैं कि भारत में उनका इंस्टाग्राम कैसा चल रहा है, तो उनका जवाब लोगों को चौंका देता है.

धुरंधर का नाम लेते ही बढ़ा क्रेज

अलेक्जेंडर स्टब बताते हैं कि उनका इंस्टाग्राम भारत में जबरदस्त चल रहा है. खासकर तब से जब उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म धुरंधर देखी है. बस यही एक लाइन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और भारतीय यूजर्स ने इस वीडियो को जमकर शेयर करना शुरू कर दिया. वीडियो सामने आते ही भारतीय दर्शकों ने गर्व और उत्साह के साथ वीडियो पर अपना रिएक्शन साझा करना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने कहा कि यह बॉलीवुड की बढ़ती ताकत का सबूत है. वहीं कुछ लोगों ने इसे भारतीय फिल्मों के ग्लोबल प्रभाव का उदाहरण बताया.

कब रिलीज हो रहा है धुरंधर का सिक्वल?

फिल्म धुरंधर एक दमदार जासूसी कहानी पर आधारित है, जिसमें एक भारतीय एजेंट दुश्मन देश में मिशन को अंजाम देता है. अब इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह एक खतरनाक और उग्र अवतार में नजर आएंगे. उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं. ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह वीडियो दिखाता है कि आज के दौर में सोशल मीडिया किसी भी चीज को कुछ ही समय में ग्लोबल ट्रेंड बना सकता है. एक साधारण जॉगिंग वीडियो ने न सिर्फ दो देशों के नेताओं को चर्चा में ला दिया बल्कि एक भारतीय फिल्म को भी नई पहचान दिला दी.