अनंत अंबानी और राधिका की शादी में कुल्हाड़ी लेकर कौन आ गया? वीडियो देखकर खुद पहचानिए

Who Is Gianni Infantino: कल यानी 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं. अनंत-राधिका की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच कपल के शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह और FIFA के अध्यक्ष गियानी इन्फैनटिनों साथ में नाच रहे हैं. इस दौरान गियानी इन्फैनटिनों कुल्हाड़ी लेकर नाचते हुए नजर आए थे.

Social Media
India Daily Live

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल की शादी मुंबई के वर्ल्ड जियो सेंटर में धूमधाम से संपन्न हुई. शादी से जुड़ी हर चीज चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका के शादी के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. शादी के फंक्शन को अटेंड करने विदेश से  किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, माइक टायसन, जॉन सीना और डेविड बेकहम जैसे कई सेलेब्स मुंबई पहुंचे थे. 

इसी बीच अनंत-राधिका की शादी से एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या, रणवीर सिंह, ऑरी और एपी डिलोन नजर आ रहे. इनके साथ एक और शख्स डांस करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में यह शख्स कुल्हाड़ी लेकर सभी सेलेब्स के साथ डांस कर रहा है. वीडियो को देखकर सभी लोग का एक ही सवाल है कि आखिर यह शख्स कौन है.

वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, वीडियो में जो रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या के साथ कुल्हाड़ी लेकर डांस कर रहे हैं वो FIFA के अध्यक्ष गियानी इन्फैनटिनों ( Gianni Infantino) हैं. वीडियो में रणवीर सिंह के साथ गियानी इन्फैनटिनों खूब मजे से नाच रहे हैं. गियानी इन्फैनटिनों 11 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी को अटेंड करने मुंबई पहुंचे थे.  गियानी इन्फैनटिनों शादी में भारतीय संस्कृति को अपनाया था. उन्होंने शादी में काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी.  

कौन हैं गियानी इन्फेंटिनो?

गियानी इन्फैनटिनों 2027 तक फीफा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं. बता दें,  चुनाव के दौरान उनके खिलाफ कोई भी खड़ा नहीं हुआ था. उन्हें 2016 में सेप ब्लैटर की जगह लगातार तीसरी बार इस पद के लिए चुना गया है. बता दें,  अंबानी परिवार का फुटबॉल से बड़ा नाता है, क्योंकि नीता अंबानी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फाउंडर और चेयरमैन हैं. यह भारत का प्रीमियर लीग है.