'मेरे लिए मर गई बाजारू औरत', पत्नी के रील बनाने से परेशान पति ने जीते-जी किया उसका पिंडदान; VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया रील्स को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जीते जी अपनी पत्नी का पिंड दान ही कर दिया.
सोशल मीडिया का असर अब घर के रिश्तों पर बढ़ता जा रहा है. एक चौंकाने वाले मामले में पति-पत्नी के बीच इंस्टाग्राम रील्स को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का पिंड दान ही कर दिया. पत्नी लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड और आपत्तिजनक रील्स पोस्ट कर रही थी. पति इसका लगातार विरोध कर रहा था.
सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया को लेकर तनाव चल रहा था. पति का कहना था कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर ऐसी रील्स पोस्ट कर रही जो देखने लायक भी नहीं है. इससे उसके परिवार और रिश्तेदारों के बीच असहज स्थिति बन रही थी. उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी. धीरे-धीरे यह विवाद घरेलू बहस से आगे बढ़कर रिश्ते में दूरी की वजह बनने लगा.
Also Read
सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर पति का पिंडदान करते वायरल हो रहा हैं. एक यूजर ने लिखा कि, "भाई 13वी भी कर दो, कब मजा आएगा जले पर नमक छिड़कना." वहीं दूसरे ने लिखा कि, पति ने सोचा होगा कि मेरे इस कार्य को दुनिया अच्छा बोल कर सराहेगी,लेकिन यहां तो उल्टा हो गया,लोग पत्नी के रील बनाने से ज़्यादा पति के रील बनाने पर उसकी बुराई की चर्चा करने लगे."
पत्नी के फैसले से नाराज हुआ पति
पत्नी सोशल मीडिया पर लगातार बोल्ड वीडियो, फोटो डालती रहती थी. दूसरी ओर पति इसे परिवार की प्रतिष्ठा और वैवाहिक जीवन के लिए गलत मान रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े होने लगे. स्थानीय लोगों के अनुसार पति ने कई बार सार्वजनिक रूप से भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी.