'Thank you India!' फ्रांस के राष्ट्रपति पर छाया 'धुरंधर' का नशा, टाइटल ट्रैक के साथ शेयर किया विदाई वीडियो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने हाल ही में भारत का अपना दौरा समाप्त किया है और उनका फिल्मी विदाई वीडियो ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इमैनुएल मैक्रों ने रणवीर सिंह के वायरल गाने 'धुरंधर' की धुन पर आधारित एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारत में बिताए अपने यादगार पलों को दर्शाया है.
नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत दौरे के बाद एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनके इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक 'जोगी' बज रहा है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया.
फ्रांस के राष्ट्रपति पर छाया 'धुरंधर' का नशा
मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत का आधिकारिक दौरा किया. यह दौरा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए था, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, द्विपक्षीय बातचीत की और भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने पर फोकस किया.
दौरा मुंबई से शुरू हुआ, जहां मैक्रों ने चर्चगेट और मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग जॉग की, लोकल लोगों से मिले और भारतीय संस्कृति का मजा लिया. दिल्ली में उन्होंने समिट में स्पीच दी, 'नमस्ते' से शुरू कर 'जय हो' से खत्म की, जिसकी हर तरफ तारीफ हुई. दौरे के खत्म होने के बाद 19 फरवरी को मैक्रों ने एक्स पर एक 43 सेकंड का ट्रिब्यूट वीडियो पोस्ट किया. कैप्शन था - "Thank you India! "
सबसे बड़ा सरप्राइज था बैकग्राउंड म्यूजिक
वीडियो में उनके भारत के यादगार पल दिखाए गए हैं - पीएम मोदी के साथ गले मिलना, पारंपरिक स्वागत, मंदिर दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग और भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए लम्हे. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज था बैकग्राउंड म्यूजिक. 'धुरंधर' का एनर्जेटिक टाइटल ट्रैक, जिसे हनुमनकाइंड की वोकल्स और शशवत सचदेव के रीमिक्स ने और धमाकेदार बना दिया है.
नेटिजन्स ने दिए जमकर रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही भारतीय नेटिजन्स ने जमकर रिएक्शन दिए. कमेंट्स में लिखा गया - "ये हुई ना धुरंधर लेवल मीटिंग!" एक यूजर ने कहा, "बैकग्राउंड में धुरंधर का गाना सच में लिट है!" दूसरे ने कमेंट किया, "गोटेड ट्रैक, गोटेड लीडर्स!" कई ने मजाक में कहा कि मैक्रों ने एक वीडियो से पाकिस्तान को भी ट्रोल कर दिया, क्योंकि गाने के बोल 'ना दे दिल परदेसी नू' काफी पावरफुल हैं. फैंस इसे 'ऑरा ऑन पॉइंट' और 'टेस्ट लेवल हाई' बता रहे हैं.
'भारत की सॉफ्ट पावर और बॉलीवुड के जादू का कमाल'
'धुरंधर' आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. यह एक्शन से भरपूर है और टाइटल ट्रैक पहले से ही वायरल चल रहा है. मैक्रों के इस जेस्चर ने फिल्म को अनचाहे ग्लोबल प्रमोशन दे दिया है. लोग कह रहे हैं कि यह भारत की सॉफ्ट पावर और बॉलीवुड के जादू का कमाल है, जो अब दुनिया के लीडर्स तक पहुंच रहा है. यह छोटा सा लेकिन स्टाइलिश कदम भारत-फ्रांस की दोस्ती को और मजेदार बना गया है.