Asian Games 2026

हमे तुमसे प्यार कितना... रेस्तरां में बुजुर्ग पति ने नौजवानों को भी किया फेल, पत्नी के लिए किया कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर एक रेस्तरां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर टेबल तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं.

shanaa_8297
Reepu Kumari

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग दंपति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में किसी बड़े सरप्राइज या महंगे उपहार की जगह रिश्ते की सादगी और अपनापन दिखाई देता है. रेस्तरां में रिकॉर्ड किए गए इस पल ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. वीडियो देखने वाले इसे सच्चे प्यार और जीवनभर साथ निभाने की मिसाल बता रहे हैं. वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर टेबल तक पहुंचते दिखाई देते हैं. उनकी यह छोटी-सी पहल सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रही है. लोग इसे रिश्तों में सम्मान, देखभाल और अपनापन दिखाने का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ भावुक कर देने वाला वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @shanaa_8297 ने साझा किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इस बुजुर्ग दंपति को देखकर उनका दिल खुश हो गया. उन्होंने लिखा कि पति को अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर आते देखकर वह भावुक हो गईं और मन ही मन कामना की कि भविष्य में उनका रिश्ता भी ऐसा ही हो.


पत्नी के सामने पहले रखा खाना, फिर साथ बैठकर किया भोजन

वीडियो में बुजुर्ग पति दोनों हाथों में खाने की प्लेटें लेकर टेबल तक पहुंचते हैं, जहां उनकी पत्नी पहले से बैठी होती हैं. वह सबसे पहले पत्नी के सामने खाना रखते हैं और उसके बाद स्वयं बैठकर उनके साथ भोजन करने लगते हैं. इसी सादगी भरे पल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

यूजर्स बोले- यही है असली प्यार

वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने लिखा कि रिश्तों की खूबसूरती ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार में दिखाई देती है. कुछ ने इस दंपति को 'कपल गोल्स' बताया, जबकि कई लोगों ने लिखा कि सच्चा प्यार दिखावे में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों में छिपा होता है.

'Forever' वाले कमेंट ने खींचा ध्यान

एक यूजर ने लिखा कि Forever केवल एक शब्द नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला वादा है. वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा कि इतने लंबे रिश्ते में एक-दूसरे को कई बार समझना, माफ करना और फिर उसी व्यक्ति को चुनना ही असली प्रेम की पहचान है. इन टिप्पणियों को भी काफी पसंद किया गया.

ट्विनिंग पर भी हुई चर्चा, एक यूजर ने दी अलग राय

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ध्यान दिया कि बुजुर्ग दंपति ने एक जैसे रंग के कपड़े पहन रखे थे. इस पर मजाकिया अंदाज में कई प्रतिक्रियाएं आईं. वहीं एक यूजर ने यह भी लिखा कि वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय उन्हें प्लेटें उठाने में मदद करनी चाहिए थी. हालांकि अधिकांश लोगों ने वीडियो में दिखे सादगी भरे रिश्ते की सराहना की.