ओलंपिक में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, टॉप ब्रांड्स ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें किसने क्या कहा
Indian Brands Viral Post: पूरी दुनिया की नजर पेरिस ओलंपिक खेल पर है. 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी हुई. पहली बार ओपनिंग सेरेमनी शहर के बीचों-बीच हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट कर रही हैं. इसके साथ देश के बड़े-बड़े ब्रांड मजेदार अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
Paris Olympics 2024: पूरी दुनिया की नजर पेरिस ओलंपिक खेल पर टीकी हुई है. 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी हुई. पहली बार ओपनिंग सेरेमनी शहर के बीचों-बीच हुई थी. भारत का 117 खिलाड़ियों का दल पेरिस में मेडल के लिए टक्कर देने के लिए तैयार है. पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने एक्शन में नजर आते दिखाई दे रहे हैं.
भारतीय खिलाड़ी को पूरा देश सपोर्ट कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट कर रही हैं और शुभकामनाएं दे रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में देश के बड़े-बड़े ब्रांड मजेदार अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं. आइए नजर डालते हैं इस वायरल पोस्ट पर.
कई ब्रांड ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं
इस वायरल पोस्ट में चॉकलेट की पॉपुलर ब्रांड कैडबरी डेयरी मिल्क ने मजेदार अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. कैडबरी डेयरी मिल्क best wishes देते हुए लिखा, " प्रिय एथलीट टूर्नामेंट की शुरुआत मीठे से हो जाएं". इसके साथ स्विगी इंस्टामार्ट ने पोस्ट करते हुए इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि इससे ज्यादा गोल्ड लाएं इस बार. वहीं, जेप्टो ब्रांड ने मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए लिखा, " बस ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे हैं". इसके अलावा अमूल, कोका कोला, मिंत्रा और टाइड जैसे बड़े-बड़े ब्रांड ने भी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.
दिल्ली पुलिस ने किया पोस्ट
इन सभी के बीच दिल्ली पुलिस ने भी गजब अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. दिल्ली पुलिस ने पोस्ट करते हुए लिखा, " प्रिय टीम इंडिया, गोल्ड लाने पर कोई प्रतिबंध नहीं, जितना संभव हो उतना गोल्ड लाएं" बता दें, यह वायरल पोस्ट सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट को btswithbrand और trolls_officical पेज ने कोलैब करके अपलोड किया है.