menu-icon
India Daily

1 महीना, 12 जवान शहीद, लगातार हो रहे हमले, जम्मू-कश्मीर में कहां सुरक्षाबलों से हो रही चूक?

जम्मू और कश्मीर में आतंकियों की सक्रियता ने सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ा दी है. आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. आतंकी पीर पंजाल रेंज में बेहद सक्रिय हो गए हैं और वे सैन्य काफिलों पर दिन दहाले हमला कर रहे हैं. सर्च ऑपरेशन में भी हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. लगातार हो रहे आतंकी हमले की वजह से एक बार फिर वहां अस्थिरता के हालात पैदा हो रहे हैं.

India Daily Live
1 महीना, 12 जवान शहीद, लगातार हो रहे हमले, जम्मू-कश्मीर में कहां सुरक्षाबलों से हो रही चूक?
Courtesy: Social Media

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्ट में कुछ आतंकी शनिवार को घुसपैठ की तैयारी कर रहे थे. आतंकी नियंत्रण रेखा (LoC) पार करने की कोशिश कर रहे थे. भारतीय सेना को भनक लगी तो बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) सक्रिय हो गई. आतंकियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला किया, जिसमें राइफलमैन मोहित राठौर ने जान गंवा दी. एक मेजर और तीन अन्य सैनिक बुरी तरह जख्मी हो गए. भारतीय सेना ने घुसपैठिया तो मार गिराया, लेकिन हमारा एक जवान शहीद हो गया. 

कश्मीर में हाल के कुछ महीनों लगातार आतंकी हमले हुए हैं. केवल जुलाई में ही अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. 24 जुलाई को कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास नायक (गनर) दिलवर खान और 23 जुलाई को पुंछ में लांस नायक सुभाष चंद्र शहीद हुए थे. 

15 जुलाई को डोडा जिले में 10 राष्ट्रीय राइफल्स के एक कैप्टन और तीन सैनिक शहीद हुए थे. 8 जुलाई को कठुआ जिले में ही पेट्रोलिंग टीम पर हुए हमले में 22 गढ़वाल राइफल्स के 5 सैनिक शहीद हो गए थे. पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी, LoC के पास घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों को कवर फायर देते हैं, यही वजह है कि इस इलाके में सबसे ज्यादा घुसपैठ होती है. 

खराब मौसम में घुसपैठ कर रहे हिंदुस्तानी

शनिवार को हुए हमले में दो से तीन पाकिस्तानी खराब मौसम और धुंध का फायदा उठाकर नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने नियंत्रण रेखा पार की और सैन्य चौकी पर ग्रेनेड से गोलीबारी कर दी. कई घंटों की गोलीबारी में दो सैनिक जख्मी हो गए. एक जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया. 

धुंध का फायदा उठा रहे आतंकी, जमकर कर रहे घुसपैठ

सैन्य प्रवक्ताओं का कहना है कि पाकिस्तानी सेना, ऐसे ही घुसपैठों को बढ़ावा दे रही है. घने जंगलों और धुंध का फायदा उठाकर पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हैं और मारे जाते हैं. लगातार हो रहे आतंकी हमलों की वजह से सीमाई इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सरकार दो बीएसएफ बटालियनों को तैनात करने वाली है. इसमें 2,000 से ज्यादा सैनिक शामिल हैं.