menu-icon
India Daily

SUV से लेकर इलेक्ट्रिक तक… अप्रैल 2026 में लॉन्च हो सकती हैं ये Cars; देखें ऑप्शन्स

अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन्स की लिस्ट दे रहे हैं, जो अप्रैल 2026 में लॉन्च होने जा रही हैं, इनमें Maruti Suzuki, Mahindra, Volkswagen, Toyota, MG और Mercedes-Benz शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
SUV से लेकर इलेक्ट्रिक तक… अप्रैल 2026 में लॉन्च हो सकती हैं ये Cars; देखें ऑप्शन्स
Courtesy: Volkswagen

 

नई दिल्ली: अप्रैल 2026 में भारतीय मार्केट में नए कार ऑप्शन्स का तांता लगने वाला है. Maruti Suzuki, Mahindra, Volkswagen, Toyota, MG और Mercedes-Benz जैसी कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च कर सकती है. कंपनी नए मॉडल तो लॉन्च करेगी ही और साथ ही मौजूदा मॉडलों को अपडेट भी कर सकती है. स्टाइलिश SUV से लेकर नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक, अप्रैल में कई विकल्प आपके पास होंगे. 

1. Volkswagen Taigun Facelift:

Volkswagen 9 अप्रैल, 2026 को पेश की जाएगी. यह कंपनी की SUV Taigun का अपडेटेड वर्जन होगा. नए मॉडल में बाहर की तरफ कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे. वहीं, अंदर का लुक एकदम नया होगा. कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें एक नया गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिल सकता है. इंजन के ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (115 hp) और ज़्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (150 hp) शामिल हैं.

2. Mercedes-Benz CLA Electric:

Mercedes-Benz अप्रैल में फुली इलेक्ट्रिक CLA को पेश कर सकती है. यह इलेक्ट्रिक वर्जन CLA बैज को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक तौर पर वापस ला रहा है. ग्लोबल लेवल पर यह 85 kWh की बैटरी के साथ आती है. इसका बेस वेरिएंट 268 hp की पावर देता है. इसके साथ ही दावा किया गया है कि इस कार की रेंज 792 km तक है, जबकि इसका हायर वर्जन बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 349 hp की पावर देता है.

3. Toyota Urban Cruiser Ebella:

Toyota की नई इलेक्ट्रिक SUV, Urban Cruiser Ebella अप्रैल से उपलब्ध कराई जाएगी. यह असल में Maruti Suzuki की e Vitara का ही एक रीबैज्ड वर्जन है. यह दो बैटरी ऑप्शन में आएगी, जिसमें 49 kWh और 61 kWh शामिल है. बड़े बैटरी वाले वर्जन से 171 hp की पावर मिलती है और यह एक बार चार्ज करने पर 543 km तक चल सकती है. यह टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव, दोनों वर्जन में आएगी.

4. Nissan Tekton:

Nissan, Tekton को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह एक नई मिड-साइज SUV है जो पुरानी Terrano की जगह लेगी. इसके कई पार्ट्स नई Renault Duster से मिलते-जुलते हैं, लेकिन इसका लुक ज्यादा शार्प और मॉडर्न होग. उम्मीद है कि शुरुआत में यह 1.0 लीटर और 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी.