Delhi Metro Viral Video. 'भैया वायरल हो जाओगे'... सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो ने छेड़ी नई बहस
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिला और पुरुष यात्री के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में एक महिला बार-बार कहती सुनाई देती है, 'भैया वायरल हो जाओगे.' हालांकि, विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी यात्रियों के बीच कहासुनी तो कभी छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन जाती है. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष यात्री के बीच सीट को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
हालांकि, India Daily इस वायरल वीडियो के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और इसका अंत कैसे हुआ.
सीट को लेकर शुरू हुई बहस
वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के एक कोच का दृश्य दिखाई देता है. वीडियो में एक पुरुष यात्री सीट पर बैठा नजर आता है. इसके बाद एक महिला उससे सीट खाली करने को कहती है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस सीट पर युवक बैठा था, वह महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं थी. पोस्ट के मुताबिक युवक के सीट छोड़ने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Also Read
'भैया वायरल हो जाओगे' वाली टिप्पणी बनी चर्चा का विषय
वीडियो में बहस के दौरान कोच में मौजूद एक अन्य महिला मोबाइल से रिकॉर्डिंग करती हुई सुनाई देती है. वह बार-बार कहती है, "भैया शांत हो जाओ... भैया वायरल हो जाओगे... पूरे कोच में हल्ला मचा दिया... थोड़ी शराफत दिखाओ." यही संवाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है और इसी वजह से वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है.
सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं अलग-अलग दावे
वीडियो शेयर करने वाले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक पर केवल पुरुष होने की वजह से सीट छोड़ने का दबाव बनाया गया. कुछ पोस्ट में इस घटना को Men's Mental Health और सार्वजनिक स्थानों पर पुरुषों के साथ व्यवहार से भी जोड़कर पेश किया गया है. हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं दिखता कि सीट वास्तव में आरक्षित थी या नहीं, न ही यह साफ है कि विवाद किस कारण शुरू हुआ. इसलिए वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.