गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार, 4 शव बरामद; रेस्क्यू अभियान जारी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर इनोवा कार सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी.

India Daily 24x7
Shilpa Srivastava

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर इनोवा कार सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी. हादसा धर्मकुंड से लगभग 20 मीटर आगे डबरानी की ओर हुआ. दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 

​हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य तेज:

डेल्टा कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. विषम भौगोलिक परिस्थितियों और भागीरथी नदी के तेज बहाव के बीच बचाव दलों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

​4 शव किए गए बरामद:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे नदी में जा समाई. अब तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी से चार शव बरामद किए जा चुके हैं. नदी के बीच दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार भी दिखाई दी है.


​पहचान और जांच जारी:

कार में कुल कितने लोग सवार थे और बरामद शवों की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी.