menu-icon
India Daily

'भाई को क्यों तंग कर रहे हो...' क्यूट बच्ची ने मां को लगाई फटकार, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान!

Guluna Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गुलुना नाम की छोटी बच्ची के रील आए दिन वायरल होते रहते हैं. छोटी बच्ची के सभी वीडियो यूजर्स को बेहद पसंद आते हैं. रील में गुलुना प्यारी-प्यारी हरकत करते हुए दिखाई देती हैं. आइए नजर डालते हैं क्यूट बच्ची की इन वीडियोज पर. 

India Daily Live
'भाई को क्यों तंग कर रहे हो...' क्यूट बच्ची ने मां को लगाई फटकार, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान!
Courtesy: Instagram

Cute Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो इतनी प्यारी होती हैं कि उन क्लिप को देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वहीं, छोटे बच्चे के वीडियो हो तो और भी मजा आ जाता है. छोटे बच्चे नादान होते हैं अनजाने में वे ऐसी हरकत कर जाते हैं जिसे देखकर हंसी छूट ही जाती है. इन वीडियोज को सोशल मीडिया यूजर्स भी देखना खूब पसंद करते हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्यारी बच्ची के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में बेहद क्यूट लग रही है और प्यारी-प्यारी हरकत करते हुए नजर आ रही है. छोटी बच्ची के वीडियोज उसकी मां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @imahgul पर शेयर करती हैं. आइए नजर डालते हैं क्यूट बच्ची की इन वीडियोज पर. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahgul Asim Kamal (@imahgul)

इस प्यारी बच्ची का नाम गुलुना है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि गुलुना कितने क्यूट तरीके से अपने भाई को सपोर्ट कर रही है. क्लिप में गुस्से से अपनी मां को कहती है, "आप भाई को क्यों तंग रहे हो." गुलुना के इन प्यारे वीडियोज को हर कोई पसंद करता है. 

दूसरे रील में गुलुना कार में आइसक्रीम खा रही होती है. इस दौरान उसकी मां रील बनाते हुए पूछती हैं कि आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद है. वह बहुत क्यूट तरीके से कहती है, "आइसक्रीम". गुलुना के वीडियो पर सभी यूजर्स बेहद प्यारे कमेंट करते हैं. 

इस रील में गुलुना के पैर में हल्की चोट लग जाती है. ऐसे में उसकी मां डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहती हैं तभी गुलुना कहती हैं कि वो सुई लगाएंगे. इसके बाद वह अपने पैर पर दो-तीन बार किस करती हैं और कहती है चोट ठीक हो गई. 

गुलुना के लगभग सभी रील को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देखते हैं. गुलुना की मां का नाम मेहगुल आसिम कमल है. फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पर 243K फॉलोअर्स हैं. मेहगुल आए दिन गुलुना के क्यूट रील लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं.