क्यूट बच्ची ने दी सभी मॉडल्स को टक्कर, किया गजब का कैट वॉक, लोग बोले-'क्या कॉन्फिडेंस है'
Cute Girl Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गजब का कैट वॉक करते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो में कैट वॉक करते हुए बच्ची काफी क्यूट नजर आती है. यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. छोटी बच्ची का रैंप वॉक हर कोई दीवाना हो गया है.
Girl Walking Style: सोशल मीडिया पर आए दिन छोटे बच्चों की बेहद क्यूट वीडियो वायरल होती रहती हैं जिसे देखना लोग काफी पसंद करते हैं. कभी-कभी तो बच्चे वीडियो में ऐसी हरकत कर दिखाते हैं जिसे देखकर हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है. वहीं, कभी सोशल मीडिया पर बच्चों का ऐसा टैलेंट देखने को मिलता है जिसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. आज भी आपको इंटरनेट पर बच्चों के मजेदार और टैलेंट से जुड़ें वीडियो देखने को मिल जाएंगे.
इसी बीच छोटी बच्ची का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गजब तरीके से चल रही होती है. अब यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो को देख हर कोई छोटी बच्ची की जमकर तारीफ कर रहा है. कैट वॉक करते हुए बच्ची काफी क्यूट नजर आती है. यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.
छोटी बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में छोटी बच्ची ने सफेद टॉप और ग्रीन शेड की पैंट पहनी हुई है. वह एक ब्रिज पर मौजूद है जहां काफी लोग भी खड़े हुए हैं. दूर से बच्ची चेहरे पर मुस्कान लिए कॉन्फिडेंस में कमाल का कैटवॉक करते हुए आती है. कैट वॉक करते हुए वह एक हाथ से बालों को कान के पीछे भी करती है. बीच में शानदार तरीके से कैप अपने सिर पर लगाती है.
क्यूट बच्ची का यह वीडियो error69 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. छोटी बच्ची का रैंप वॉक हर कोई दीवाना हो गया है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपने दोस्तों को शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "मॉडल से भी अच्छा" दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी क्यूट लग रही है', अन्य यूजर ने लिखा, "क्या कॉन्फिडेंस है"