पेड़ को गले लगाने के बदले 1500 रुपये मांग रही ये कंपनी, सोशल मीडिया यूजर्स ने Viral कर बजा दी बैंड
Viral: सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक कंपनी के ऐड का स्क्रीनशॉट डाला. ऐड में कंपनी लोगों को पेड़ से हग कराने के लिए 1,500 रुपये मांग रही है.
Viral: आज के समय में पेड़-पौधों की शुद्ध हवा पाना बड़ा मुश्किल है. लोग नेचर से दूर हो रहे हैं. इस कारण डिप्रेशन और एंजाइटी का लोग शिकार हो रहे हैं. इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि आप नेचर से जुड़े रहे. जंगलों की सैर करते रहें. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक कंपनी ने जंगल की सैर कराने के लिए पेड़ को हग करने के लिए सोशल मीडिया पर एक डाला जिसे यूजर्स ने वायरल कर दिया.
जापान में एक फॉरेस्ट बाथिंग की प्रथा है जिसे Shinrin Yoku कहा जाता है. इसमें लड़कियों पर धीरे-धीरे चलना, अपने सेंसरी एक्सपीरियंस पर फोकस करना आदि शामिल है. इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है.
18 परसेंट जीएसटी भी
भारत के लोगों को स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए बेंगलुरु में एक कंपनी ने ऐड डाला. ऐड में लिखा था. हीलिंग पॉवर फॉरेस्ट. ए फॉरेस्ट बाथिंग एक्सपीरियंस 1,500 रुपये. इतना ही नहीं इसमें 18% जीएसटी भी लिखी थी.
Also Read
ये मामला तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट करके कंपनी के मजे ले रहे हैं.