एक ने दी कार तो दूसरे ने गिफ्ट किया विला, डॉक्टर-नर्स के Love Triangle को सुन रह जाएंगे आप हक्के-बक्के!
Nurse Double Date: चीन देश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नर्स दो डॉक्टर को डबल डेट कर रही थी. इस बात की जानकारी दोनों डॉक्टरों को नहीं थी. जब दोनों डॉक्टर को इस बात की जानकारी हुई तो लड़ाई-झगड़े होने लगे. दोनों को एक-दूसरे से जलन होने लगी जिसकी वजह से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक डॉक्टर को ICU में भर्ती करवाना पड़ा.
Chinese Nurse: ऐसा कहा जाता है लोग अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. वह किसी से कितना प्यार करता है इसका इजहार करने के लिए हर लड़ाई-झगड़ा सब चीज का सामना कर लेते हैं. कुछ ऐसा ही मामला चीन में दर्ज किया गया है जहां दो डॉक्टर एक नर्स के प्यार में इतने पागल हो गए कि दोनों आपस में भिड़ गए. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक डॉक्टर को ICU में भर्ती करवाना पड़ा था.
दरअसल, नर्स और दोनों डॉक्टर एक ही अस्पताल में प्यार करते थे. नर्स दोनों डॉक्टर को डबल डेट कर रही थी. दोनों डॉक्टर्स को डबल डेटिंग की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. जब दोनों को पता चला की नर्स डबल डेट कर रही है एक-दूसरे को कोसना शुरू कर दिया था. यह मामला इतना बढ़ गया कि एक डॉक्टर हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था.
डॉक्टर के सिर पर लगी चोट
यह मामला चीन के जियांगसू इलाके के एक वूशी पीपुल्स नाम के अस्पताल का है. दोनों डॉक्टर की उम्र 50 साल है. अस्पताल में काम करते दौरान दोनों डॉक्टर को नर्स से प्यार हो गया था. जब दोनों को पता चला कि नर्स डबल डेट कर रही है तो उन्हें जलन होने लगी. इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे. यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक डॉक्टर के सिर में चोट लग गई. डॉक्टर को अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया. ICU में भर्ती करवाने से पहले अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में इलाज किया गया था.
Also Read
नर्स को दोनों डॉक्टर्स ने दिए गिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नर्स को दोनों डॉक्टर्स महंगे गिफ्ट देते थे. एक डॉक्टर ने नर्स को आलीशान विला गिफ्ट किया था वहीं एक ने लग्जरी कार दी थी. पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मामले की इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सही तरह से कार्रवाई की जाएगी.