एयरपोर्ट कर्मचारी ने बचा लिया अरबों रुपए का प्लेन, एक मिनट की देरी और खत्म हो जाता खेल, देखें वीडियो

अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेकाबू कैटरिंग कार्ट विमान से टकराने ही वाला था कि एक कर्मचारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

@umashankarsingh
Kuldeep Sharma

अमेरिका के शिकागो के ओहेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक कैटरिंग कार्ट अचानक नियंत्रण खो बैठा और रनवे पर गोल-गोल घूमने लगा. वहीं पास में खड़े विमान के बेहद करीब पहुंचने से सिचुएशन और ज्यादा सीरियस हो गई. मौके पर मौजूद कर्मचारियों के लिए यह पल काफी टेंशन से भरा था. हालांकि एक कर्मचारी की सूझबूझ और क्विक एक्शन की वजह से बड़ा हादसा टल गया, जिससे अरबों का नुकसान होते-होते बच गया.

कर्मचारी की सूझबूझ से बचे अरबों

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एयरपोर्ट के टारमैक पर एक कैटरिंग कार्ट अचानक बेकाबू हो गया और तेजी से गोल-गोल घूमने लगा. टेंशन तब ज्यादा बढ़ गई जब यह कार्ट एक विमान के बहुत पास पहुंच गया. कार्ट के आसपास मौजूद कर्मचारी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कार्ट की रफ्तार बढ़ती जा रही थी. कार्ट की रफ्तार इतनी बढ़ गई की कोई भी उसके पास तक नहीं जा पा रहा था.

कैमरे में कैद हो गई पूर घटना

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्ट गोल-गोल घूमते हुए तेजी से इधर-उधर जा रहा है और उसमें रखा सामान भी जमीन पर गिर रहा है. कई कर्मचारी दूर खड़े होकर ये सब देख रहे हैं और उसे रोकने का का तरीका भी खोज रहे हैं. जैसे-जैसे कार्ट की गति बढ़ती चली गई खतरा भी बढ़ता गया और माहौल में टेंशन छा गई.

यहां देखें वीडियो

एक कर्मचारी ने दिखाई सूझबूझ

जब यह सब चल रहा था तभी एक अमेरिकी एयरलाइंस कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए एक वाहन से सीधे कार्ट को टक्कर मार दी. इस टक्कर से कार्ट पलट गया और तुरंत रुक गया. इस सूझबूझ ने विमान से होने वाली टक्कर को टाल दिया और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. इसके साथ ही उस कर्मचारी की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ भी की. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाया. वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.