चिड़िया ने फहराया तिरंगा! वायरल वीडियो ने लोगों का खींचा ध्यान, क्या है क्लिप की पूरी सच्चाई
Flag Hoist Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस को देखकर लग रहा है कि पक्षी ने पक्षी ने झंडा फहराया होता है. यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो को देखकर लोग हैरान है लेकिन क्या सच में पक्षी ने झंडे को फहराया होता है. चलिए जानते हैं वीडियो की सच्चाई के बारे में.
Bird Unfurls Flag: भारत में 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्र दिवस (Independence Day) पर लोगों ने आजादी का जश्न मनाया था. भारत में हर जगह लोगों ने इस खास मौके पर झंडा फहराया गया था. स्वतंत्र दिवस से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थे. इसी बीच इंटरनेट पर स्वतंत्र दिवस से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. केरल में भारतीय राष्ट्रीय झंडा फहराते हुए पक्षी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
वीडियो क्लिप में देखा सकते हैं कि स्वतंत्रता दिवस प्रोग्राम के दौरान कई लोग झंडा फहराने के लिए खड़े होते हैं. जैसे ही झंडा पोल के टॉप पर पहुंचता है तभी एक पक्षी उसकी ओर आते हुए दिखाई देती है. वीडियो को देखकर लग रहा है कि उस पक्षी ने झंडा फहराया होता है जिसके बाद फूल गिरने लग जाते हैं. इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं लेकिन इसमें क्या सच में एक पक्षी ने झंडा फहराने में मदद की थी. चलिए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है.
Kerala - National Flag got stuck at the top while hoisting. A bird came from nowhere and unfurled it!! ✨ pic.twitter.com/lRFR2TeShK
वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में इसी घटना का एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पूरी सच्चाई नजर आ रही है. दरअसल पहला वीडियो ऐसे एंगल से शॉट किया गया होते जिससे लगता है कि पक्षी ने झंडा फहराया है लेकिन असलियत में पक्षी झंडे के पास कभी आई ही नहीं थी. वह उड़ते हुए पोल के पीछे नारियल के पेड़ पर बैठती है. दूसरे वीडियो में यह साफ दिख रहा होता है.