Bear Attack in Chhattisgarh: जंगल में लकड़ी काटने गए पिता-पुत्र को भालू ने मार डाला, वीडियो आया सामने
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई. उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दर्रो (45) और अज्जू कुरेती (22) पर हमला किया, जब वे जेलंकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गए थे.
Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू ने एक व्यक्ति और उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई. उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दर्रो (45) और अज्जू कुरेती (22) पर हमला किया, जब वे जैलनकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे. इसके बाद अन्य दो लोगों पर अटैक किया.
उन्होंने बताया कि दर्रो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेती गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान एक वन अधिकारी पर भी भालू ने हमला किया.
Also Read
वन अधिकारी ने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों को तैनात किया गया है तथा ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.