'भारत में बिना वीजा-पासपोर्ट के कैसे करें घुसपैठ?' बांग्लादेशी Youtuber ने बताया तरीका, वायरल हो गया वीडियो

Bangladeshi Immigrants: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बांग्लादेशी यूट्यूबर अपने व्लॉग में भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का रास्ते को दिखा रहा है. यह वीडियो यूट्यूब पर डीएच ट्रैवलिंग इन्फो नाम के चैनल पर अपलोड की गई है. इस वायरल वीडियो को देख इंडियन यूजर BSF और भारत सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. 

Social Media
India Daily Live

Bangladeshi YouTuber: बांग्लादेश से अवैध तरीके से आने वाले लोगों की खबर सामने आती रहती हैं. भारत सरकार ने इसके खिलाफ कई बड़े फैसले भी लिए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बांग्लादेशी यूट्यूबर अपने व्लॉग में भारत में अवैध रूप से कैसे प्रवेश किया जाए इसकी जानकारी देते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो वायरल होते ही कई यूजर सवाल उठा रहे हैं. 

यह वीडियो "डीएच ट्रैवलिंग इन्फो" नामक एक बांग्लादेशी यूट्यूबर ने अपलोड किया है. इस वीडियो में भारत में अवैध रूप से एंट्री करने का तरीका बताया है. इस वीडियो को देख अब लोग चिंता जता रहे हैं. वीडियो में शख्स बताते है कि आप कैसे बिना दस्तावेज, वीजा या पासपोर्ट के भारत में प्रवेश कर सकते हैं.

यूट्यूबर ने दिखाया रास्ता 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में शख्स खुद को बांग्लादेश के सिलहट डिवीजन में स्थित सुनामगंज जिले में खड़ा हुआ है. यह भारत में एंट्री करने का स्पॉट है. वीडियो में व्यक्ति एक सड़क दिखाता है जो भारत की ओर जाती है. इसके साथ वह जानकारी भी देता है कि जो लोग इस रास्ते को चुनेंगे उन्हें BSF अधिकारियों की फटकार जैसे परिणाम भुगतने होंगे.

शख्स ने दी चेतावनी

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है शख्स भारत में BSF के कैंप को भी दिखाता है और कुछ छिपे सुरंगों (tunnels)को भी दिखाता है. वायरल वीडियो में शख्स बताता है कि इन सुरंगों को जरिए आप कोई भी देश के अंदर प्रवेश कर सकते हैं. वीडियो के आखिर में शख्स ने लोगों को अवैध रूप से देश में प्रवेश न करने और बांग्लादेश का नाम खराब न करने की चेतावनी भी देता है. 

यूजर्स न उठाए सवाल

इस वायरल वीडियो पर लोग कई तरह की टिप्पणी साझा कर रहे हैं. लोग BSF और भारत सरकार पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं. यूजर का मानना है कि अगर एक यूट्यूबर को रास्ता पता है तो हर किसी को यह रास्ता पता होगा. लोग सवाल कर रहे हैं कि BSF सीमा पर क्या कर रही है.