T20 World Cup 2026

Exit Poll में बीजेपी गठबंधन को दी थीं 400 सीटें, नतीजे आए तो रो पड़े प्रदीप गुप्ता

Exit Polls: लोकसभा चुनाव को लेकर कराए गए एग्जिट पोल गलत साबित होने के बाद एक्सिस माय इंडिया वाले प्रदीप गुप्ता लाइव टीवी पर ही रो पड़े. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

India Today Video
India Daily Live

लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं. ऐसा ही एक एग्जिट पोल कराने वाले प्रदीप गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गु्प्ता चुनाव नतीजों के दौरान लाइव टीवी पर ही रो पड़े. उनके एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन को लगभग 400 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. अब नतीजों में देखा जा सकता है कि उनका अनुमान गलत साबित हुआ है और बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 300 से भी कम सीटों पर सिमट गया है.

दरअसल, इंडिया-टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुमान के मुताबिक, एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान था. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, INDIA गठबंधन को 131 से 166  सीटें ही मिलनी थीं. हालांकि, नतीजों को देखें तो इंडिया गठबंधन 230 सीटों तक पहुंच रहा है. ऐसे में एक्सिस माय इंडिया के कर्ताधर्ता प्रदीप गुप्ता खूब चर्चा में हैं. उन पर Memes भी बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली भी उड़ाई जा रही है.

क्यों रो पड़े प्रदीप गुप्ता?

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि चुनावी नतीजों पर हो रही चर्चा के लिए प्रदीप गुप्ता इंडिया टुडे के स्टूडियों में मौजूद हैं. एंकर राजदीप सरदेसाई उनसे एग्जिट पोल को लेकर चर्चा ही कप रहे थे कि प्रदीप गुप्ता भावुक हो गए. वह अपनी भावनाएं कैमरे पर छिपा नहीं पाए और फफककर रो पड़े. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडियो में बैठे लोग उन्हें चुप भी कराने लगते हैं. राजदीप ने प्रदीप गुप्ता के बारे में यह भी कहा कि भले ही इस चुनाव को लेकर उनके अनुमान गलत हुए हों लेकिन उनके कई अनुमान सही भी हुए हैं.