हाय राम! पनीर-दूध के बाद अब फल भी डुप्लीकेट, पेंट से लाल किया सेब, VIDEO वायरल
बाजार में अगर लाल सेब दिखे तो लपकिए मत. ये पेंट का कमाल भी हो सकता है, पेड़ का नहीं. डुप्लीकेट पनीर, दूध की बातें बीते कल की हैं, नई बात ये है कि अब फल भी डुप्लीकेट बिक रहे हैं. अगर यकीन नहीं हो रहा है तो इस खबर को पढ़ लीजिए, आपकी सारी शंका दूर हो जाएगी.
आप बाजार जाते हैं तो सेब अच्छा है कैसे तय करते हैं? सेब के चटख लाल रंग से न? ये लाल रंग आपका जान ले लेगा. सेब को बिना परखे खाने की आदत, आपके लिए जानलेवा हो सकती है. बाजार में अब मिलावटीपन इस हद तक हावी है कि लोग हल्के पीले रंग के सेब को भी रंगकर लाल बना दे रहे हैं. वे सेब को पेंट कर रहे हैं. मार्केट में ऐसी ही धांधली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हल्के रंग के सेब को लाल रंग में रंगता नजर आ रहा है.
शख्स के हाथ में कूची है, जिस पर रंग लगाकर पर सेब पर रंग की परत चढ़ा रहा है. शख्स ने दर्जनों सेब ऐसे ही कलर करके रखे हैं. ये सेब देखने में बिलकुल असली और ताजे लग रहे हैं. इनकी केमिकल पेंटिंग की जा रही है. इसका मतलब है कि अगर इतने खूबसूरत सेब देखकर आपको लालच लगती है और आप खरीद लेते हैं तो आपकी सेहत खराब होनी तय है.
लाल सेब देखकर लपकें नहीं, ये जहर है!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सेब की पेटिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मनीष दत्त तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा. 'यह स्थिति है मार्केट की किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है. बाजार से फल खरीदते हैं तो देख कर खरीदें. किस तरह से कलर कर रहा है आप देख सकते हैं.' वीडियो में शख्स सेब को कलर करते नजर आ रहा है.
वायरल वीडियो पर क्या कह रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर लोग वायरल वीडियो को देखकर बेहद नाराज हैं. छत्रपाल नाम के एक X यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खतरनाक काम हो रहा है आजकल. एक यूजर ने लिखा, जी भाई, बुल्कुल सही कहा. बाजार के सामान पर भरोसा करने लायक नहीं है.' एक यूजर ने लिखा, 'पुलिस को एक्शन लेने की जरूरत है.' एक शख्स ने लिखा सब कुछ खाना पीना बंद कर देते हैं. पहले डरा रहे थे, अब भूखे मरेंगे लोग. एक यूजर ने लिखा कि कितनी मेहनत का काम है ये. एक यूजर ने लिखा कि वायरल होने के बाद भी इन पर एक्शन नहीं हो रहा है.
नोट: यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. इस वीडियो की पुष्टि इंडिया डेली नहीं करता है.