पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने के बाद अफगान लड़कों ने लगाए ठुमके! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाक का F-16 लड़ाकू विमान धवस्त नजर आ रहा है.

X (@mr_pathakshiv, @AkramTyagi70646)
Shanu Sharma

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों ने एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिए हैं. इस जंग में अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमान  को निशाना बनाया, वहीं पाकिस्तान भी अफगानिस्तान के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहा है.

पाक और अफगान के बीच लड़ाई भले ही नई हो लेकिन विवाद वही पुराना है. दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन को लेकर विवाद है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों को संयम बरतने की अपील की है. हालांकि दोनों देशों की ओर से लगातार फायरिंग जारी है.

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जंग

गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है. पहले भारत का ऑपरेशन सिंदूर, फिर बलूस आर्मी की ओर से किए जा रहे धमाके और अब अफगानिस्तान की ओर से शुरु हो चुका जंग. पड़ोसी मुल्कों पर लगातार मुसीबत का पहाड़ टूटा है. इन जंगों में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है.

सामने आ रही नई जानकारी के मुताबिक अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में अफगान शहरों पर बमबारी की. इस विवाद की जड़ डूरंड लाइन सीमा रेखा में छिपी है, जो दोनों पक्षों के लिए विवादास्पद बनी हुई है.

दोनो देशों का अपना दावा

पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों काबुल, कंधार और पक्तिका पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि इन हमलों में अफगान सेना के दो मुख्यालयों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया. इसके जवाब में अफगान बलों ने वायुसीमा उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया. सोशल मीडिया पर इस विमान के जलते अवशेषों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हालांकि कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को उठा भी लिया है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों को खारिज किया गया. सामने आ रहे कुछ वीडियो में अफगान के लड़ाके इस जीत का जश्न भी मनाते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में 133 लड़ाकों की मौत हुई. वहीं 200 से ज्यादा अफगानी लड़ाकों के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन गजब-उल-हक' शुरू करने का ऐलान किया है.