IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

हल्दीराम की नौकरी से लेकर फोर्ड मस्टैंग तक, जानें कौन है दिल्ली की वायरल 'वड़ा पाव गर्ल'

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित ने बताया कि कैसे बेटे को डेंगू होने के बाद उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी और फिर उन्होंने अपने हुनर को अपना धंधा बना लिया.

India Daily Live

छोले भटूरों की दीवानी दिल्ली को उसके हाथों का मुंबई का फेमस वड़ा पाव इतना पसंद आया कि दिल्ली वालों ने उसे सिर पर बैठा लिया. हल्दीराम की नौकरी छोड़कर दिल्ली की सड़क पर ठेली लगाकर वड़ा पाव बेचने वाली और 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित कभी सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि वह हल्दीराम की फैक्ट्री से निकल सीधे समाचार चैनलों में सुर्खी बन जाएंगीं. 

फूड व्लॉगर अमित जिंदल की एक वीडियो ने उन्हें रातों रात पॉपुलर कर दिया. दीक्षित ने जिंदल को बताया कि बेटे को डेंगू होने के बाद उन्हें हल्दीराम की नौकरी छोड़नी पड़ी. उन्होंने कहा कि उनके पति रैपिडो में काम करते थे लेकिन उनके भी काम के घंटों का कोई अता-पता नहीं होता था. इस सब से तंग आकर उन्होंने अपने जुनून को अपना धंधा का सोचा और इस तरह से एक फूड कार्ट की शुरुआत हुई.

कुछ दिन पहले आई थीं गिरफ्तार किए जाने की खबरें

अप्रैल में इस वड़ा पाव गर्ल को गिरफ्तार किये जाने की खबरें आई थीं. उनकी गिरफ्तारी की खबरों पर सोशल मीडिया पर  #DelhiVadaPavGirl ट्रेंड करने लगा था. खबरों के अनुसार, दीक्षित ने अपने अपने बेटे के जन्मदिन पर व्यस्त सड़क पर भंडारा किया था जिसको लेकर लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था.

76 लाख की कार में वड़ा पाव बेचती हैं दीक्षित

व्यस्त सड़क पर भंडारा कराने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने और विवादों में घिरने के बाद हाल ही में दीक्षित फोर्ड मस्टैंग चलाती दिखीं. वड़ा पाव बेचने वाली को 76 लाख की फोर्ड मस्टैंग चलाता देख लोग हैरान रह गए. इस तरह की खबरें हैं कि दीक्षित इसी कार में दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव बेचती हैं.