menu-icon
India Daily

'मुईद है, गलती हो जाती है...,' BJP के पोस्टर वार में बुरे फंसे अखिलेश यादव!

बीजेपी नेता श्वेता सिंह ने ये होर्डिंग लगवा कर सपा पर निशाना साधा है. लाल रंग के इस होर्डिंग में लिखा है कि 'लड़के हैं गलती हो जाती है...सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं.' श्वेता बीजेपी में वह अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं.

auth-image
India Daily Live

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में राजनीति काफी तेज हो गई है, रेप केस के आरोपी मोईद खान को बचाने में भाजपा ने सपा को घेर लिया है.रेप के आरोपियों के डीएनए टेस्ट वाले अखिलेश यादव के बयान पर अब एक बीजेपी नेता ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव के एक बयान लोगों को याद दिलाते हुए होर्डिंग लगाई है. ये होर्डिंग भाजपा कार्यालय के बाहर लगाई गई है. सपा पर हमला करते हुए भाजपा नेता ने होर्डिंग में लिखा,लड़के हैं गलती हो जाती है. अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट पर क्या साबित करना चाहते हैं, मुईद है गलती हो जाती है.

दरअसल एक दिन पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा नेता को बचाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों की DNA टेस्ट कराने की बात कही थी. अखिलेश की इस मांग के बाद पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं., बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को उनके बयान पर घेर लिया है.

बता दें कि बीजेपी नेता श्वेता सिंह ने ये होर्डिंग लगवा कर सपा पर निशाना साधा है. लाल रंग के इस होर्डिंग में लिखा है कि 'लड़के हैं गलती हो जाती है...सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं.' श्वेता बीजेपी में वह अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं.