menu-icon
India Daily

यूक्रेन के ट्रेन प्लेटफॉर्म से टकराया रूस का ड्रोन, 13 लोगों की मौत; वीडियो में दिखीं लाशें ही लाशें

गुरुवार की सुबह रूस का एक ड्रोन यूक्रेन निप्रो रेलवे स्टेशन पर स्थित एक प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिसमें करीब 13 लोगों के मारे जाने और 5 लोगों के घायल होने की खबर है. यूक्रेन के प्रशासन ने यह जानकारी दी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
यूक्रेन के ट्रेन प्लेटफॉर्म से टकराया रूस का ड्रोन, 13 लोगों की मौत; वीडियो में दिखीं लाशें ही लाशें
Courtesy: @FAB87F

गुरुवार की सुबह रूस का एक ड्रोन यूक्रेन निप्रो रेलवे स्टेशन पर स्थित एक प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिसमें करीब 13 लोगों के मारे जाने और 5 लोगों के घायल होने की खबर है. यूक्रेन के प्रशासन ने यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, रूस का ड्रोन सीधे उसी प्लेटफॉर्म पर आकर फंसा जहां लोग खड़े हुए थे. स्टेशन पर हुए हमले के बाद प्लेटफॉर्म पर जले हुए शव पड़े हैं. फिलहाल इस हमले में 13 लोगों की मौत की खबर है.

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने की अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले का वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ रूसी कुलीन वर्गों और ऊर्जा सेक्टरों पर प्रतिबंध हटाने के बाद से, तनाव कम करने के बजाय, रूस ने हमारे लोगों के खिलाफ कितने आतंकवादी हमले किये हैं. यही कारण है कि यूक्रेन हमेशा कहता आया है कि रूस की उग्रता के जवाब में अमेरिका और यूरोप द्वारा एक निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है.  जब तक रूस की युद्ध मशीन नहीं रुकती तब तक मॉस्को और उसकी युद्ध मशीन पर प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जानी चाहिए. इस वक्त यूरोपीय यूनियन, अमेरिका और जी7 द्वारा नए, कड़े कदम उठाने का समय है. मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो इस तरह से मदद करने को तैयार हैं.

इससे पहले गुरुवार को रूस ने एक परिवहन बस पर भी हमला किया था. इस हमले में बस की खिड़कियां उड़ गई था और कई नागरिक घायल हुए थे.

यूक्रेन ने मॉस्को पर दागे 613 ड्रोन

बता दें कि रूप यूक्रेन पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर रहा है. यूक्रेन भी ड्रोन हमला करने के मामले में पीछे नहीं है. इस हमले से पहले रूस ने कहा था कि मॉस्को की तरफ रातभर में 613 ड्रोन दागे गए जिनमें से अधिकांश को मार गिराया गया. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने टेलीग्राम प कहा कि एयर डिफेंस फोर्स ने बुधवार शाम और गुरुवार सुबह के बीच शहर की तरफ आ रहे 231 ड्रोन को नष्ट कर दिया और बाकी को दूर के रास्तों पर बेअसर कर दिया.

अगले महीने रूस यूक्रेन में होगी शांति वार्ता

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले जारी रहने के बीच उसने रात भर में रूसी इलाकों में 1,214 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. रूस और यूक्रेन दोनों ने हाल के महीनों में हमले बढ़ा दिए हैं जबकि मॉस्को और कीव भी शांति वार्ता फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं जो अगले महीने अमेरिका की मध्यस्थता से होगी.