menu-icon
India Daily

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों की मौत और 1500 लोग लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नए डाटा के मुताबिक हादसे में नेपाल और तिब्बत में कुल 210 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 1500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

auth-image
Shanu Sharma

नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ में दो सौ से भी ज्यादा लोगों की जान चली  गई. वहीं 1500 लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिसमें से लगभग 300 भारतीयों की भी लिस्ट बताई जा रही है. वहीं नेपाल में आई इस तबाही के बाद अब मलबे के नीचे से लोग निकल रहे है. मंजर ऐसा जिसे देखकर किसी की भी रुह कांप जाए. हालांकि सरकार की ओर से लगातार बचाव कार्य चलाए  जा रहे हैं. अब आप इस तबाही के मंजर के बारे में और भी ज्यादा विस्तार से जानना चाहते हैं तो इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.