Vishnu Dev Sai: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने रविवार को हुई विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम का एलान कर दिया है और विष्णुदेव साय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. रविवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक हुई.