menu-icon
India Daily

Video: 'हीरामंडी' की 'बिब्बोजान' रियल लाइफ में है राजकुमारी?

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में 'बिब्बोजान' नाम की तवायफ का रोल निभाने वाली अदिती राव हैदरी असल में एक बड़े रसूखदार परिवार से आती हैं.

auth-image
India Daily Live

'हीरामंडी' वेब सीरीज में 'बिब्बोजान' की भूमिका निभाकर महफिल लूट लेने वाली अदिती राव हैदरी इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. इस फिल्म में उनकी अदाकारी से लेकर उनकी खूबसूरती की भी खूब चर्चा हो रही है. क्या आप जानते हैं कि अदिती राव हैदरी रियल लाइफ में भी 'राजकुमारी' हैं.

मूलरूप से हैदराबाद से आने वाली अदिती राव हैदरी का परिवार बड़ा रसूखदार रहा है. उनके परदादा अकबर हैदरीबाद 1869 से 1942 तत्कालीन हैदराबाद के प्रधानमंत्री हुआ करते थे. उनके चाचा असम के राज्यपाल रहे. अदिती की मां विद्या राव मशहूर शास्त्रीय सिंगर हैं. उनके नाना वानापथी के राजा और हैदराबाद के निजाम के शाही दरबार के रईस हुआ करते थे.

बता दें कि आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव और अदिती राव चचेरी बहने हैं.

Topics

    Heeramandi