Budget 2026

Zomato का होगा Paytm का मूवी टिकट का बिजनेस, इतने करोड़ में डन हो गई डील

Zomato to buy Paytm Movie Ticket Business: पेटीएम का मूवी टिकट बिजनेस अब जोमैटो का हो जाएगा. दोनों कंपनियों के बीच डील डन हो गई है. एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार जोमैटो 2,048.4 करोड़ रुपये में जोमैटो पेटीएम के एंटरटेनमेंट और टिकटिंग बिजनेस को खरीदेगी.

Social Media
India Daily Live

Zomato to buy Paytm Movie Ticket Business: जोमैटो ने पेटीएम के एंटरटेनमेंट और टिकटिंग बिजनेस को खरीदने में रुची दिखाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार फूड डिलिवरी कंपने ने 2,048.4 करोड़ रुपये में इसे खरीदने की सहमति व्यक्त कर दी है. दोनों कंपनियों ने इसकी जानकारी 21 अगस्त को एक्सचेंज को दी.  एक ओर जोमैटो गदर काट ग्रोथ कर रही है. तो दूसरी ओर पेटीएम चुनौतियों का सामना कर रही है. जोमैटो ने 2024-25 की पहली तिमाही में 253 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया. कंपनी का रेवेन्यू 74 फीसदी तक बढ़ गया.

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों कंपनियों के बोर्ड ने 21 अगस्त को नकद लेनदेन को मंजूरी दी है. समझौते के तहत, वन 97 कम्युनिकेशंस अपने मूवी टिकटिंग बिजनेस को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी OTPL को और अपने खेल और इवेंट टिकटिंग बिजनेस को एक अन्य पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी WEPL को स्लंप सेल के माध्यम से पेटीएम को ट्रांसफर करेगी. 

कोर बिजनेस पर फोकस करेगी कंपनी

पेटीएम का सबसे बड़ा कंपटीटर बुकमॉय शो है. 2017 से पेटीएम को BookMyShow कड़ी चुनौती देता आ रहा है. अब पेटिएम ने जोमैटो को टिकटिंग बिजनेस टिकटन्यू प्लेटफॉर्म को देने का निर्णय ले लिया है. यह बिजनेस मूवी टिकट बेचने पर फोकस्ड है. अब पेटीएम अपने कोर बिजनेस पर ही फोकस करना चाहती है. इसलिए कंपनी ने अपनी दो सब्

पेटीएम ने अपने अपना मूवी टिकट बिजने शुरू किया था बाद में उसने इंसाइडर और टिकट न्यू को 2017 और 2018 में 2.68 बिलियन में खरीद लिया था. 

जोमैटो  OTPL और WEPL में पेटीएम की पैरेंट कंपनी OCL की पूरी हिस्सेदारी खरीदने की योचना शेयर परचेज एग्रीमेंट के तहत खरीदने की योजना बना रही है. 

OTPL और WEPL को इतने में खरीदेगा Zomato

फाइलिंग के अनुसार, OTPL के लिए  ₹1,264.6 करोड़ और WEPL के लिए यह ₹783.8 में जोमैटो एक्वायर करेगा.  यह अधिग्रहण 90 दिनों के भीतर कंप्लीट किया जाएगा.  31 मार्च, 2024 तक, ओटीपीएल का  टर्नओवर ₹13.14 करोड़, जबकि डब्ल्यूईपीएल का टर्नओवर ₹236.03 करोड़ रुपये था.