Buy Now Pay Later: हम और आप टेक के उस युग में जी रहा है जहां आप अमीरी के मामले में मुकेश अंबानी को भी चंद सेकेंड में पछाड़ सकते हैं. आपके साथ इसका उल्टा भी हो सकता है. आज के समय में वित्तीय रूप से सक्षम बनना चाहते हैं तो आपको फूंक फूंक कर कदम रखना पड़ेगा. आप क्या, खरीदेंगे, कैसे खरीदेंगे, किस तरह से भुगतान करेंगे, कब खरीदेंगे. ये सभी आपके अनुसार नहीं हो रहा है. ये सब आप से करवाया जा रहा है. एक समय था जब इंसान उतने ही पैर पसारता था जितनी की उसके पास चादर होती थी. लेकिन आज के समय आप को जानबूझकर चादर से बाहर पैर फैलाने के लिए मजबूर किया जाता है. उसी मजबूरी में एक है बॉय नाऊ पे लेटर. इसके बारे में आप लोगों ने तो सुना ही होगा. इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इसके बारे में जानना बहुत जरूरी नहीं तो आप बड़ी समस्या में पड़ सकते हैं.
बॉय नाऊ पे लेटर. इसे आसान भाषा में और परिभाषित करने की आवश्यकता नहीं है. इसके शब्दों से ही साफ झलक रहा है कि आपको जो सामान खरीदना है उसे खरीद लीजिए और भुगतान बाद में करिएगा. इसे शॉर्ट फॉर्म में BNPL कहते हैं. यह एक प्रकार से शॉर्ट टर्म फाइनेंसिंग है. इसमें आपको एक सीमित समय के बाद उस सामान की कीमत को अदा करना होता है, जिसे आपने बिना पैसे दिए खरीदा था. कुल मिलाकर माजरा ये है कि इस अल्पकालिक वित्तपोषण का इस्तेमाल करके आप से वो वस्तु बेच दी जाती है. निश्चित समय के बाद जब आप उसका भुगतान नहीं करते हैं तो आपको ब्याज भी देना पड़ सकता है.
बॉय नाऊ पे लेटर एक ऐसा लोन है जो ग्राहकों को कुछ सामान खरीदने के लिए वित्तीय सहायता देता है जब उनके पास पैसे नहीं होते.
ग्राहक बॉय नाऊ पे लेटर का उपयोग कर किसी सामान को खरीद सकता है. बाद में उसे इसका भुगतान करना पड़ता है.
बॉय नाऊ पे लेटर में ज्यादातर ब्याज नहीं लगता है.
बॉय नाऊ पे लेटर के तहत आसानी से आपको सामान खरीदने के लिए लोन मिल जाता है. ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता.
बॉय नाऊ पे लेटर से आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. हां अगर आप इसकी अदायगी देरी से करते हैं तो ये आपके सिबिल स्कोर को खराब कर सकता है.
अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, शॉपक्लूज जिओ, ब्लिंकिंग, नायका, स्नैपडील, नायका, जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को बॉय नाऊ पे लेटर का विकल्प मुहैया कराती हैं. इतना ही नहीं अब UPI पेमेंट कंपनियां भी इस कड़ी में आ गई है.
BPNL लघु समय के लिए दिया जाने वाला ऋण है, जिसकी अलग-अलग शर्ते होती हैं. आमतौर पर बिना किसी ब्याज के कंपनियां बीपीएनएल का विकल्प देती हैं. क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बॉय नाऊ पे लेटर जुड़ा होता है.
बीएनपीएल का उपयोग करते हुए आप रिटेलर के यहां से शॉपिंग कर सकते हैं. आमतौर पर आप सामान खरीदते वक्त एक भी रुपए का इस्तेमाल नहीं करते लेकिन कभी-कभी आपको थोड़ी बहुत डाउन पेमेंट देनी पड़ती है. जैसे कोई सामान 100 रुपए का है तो आपको 25 रुपए देने पड़ते हैं. बचे हुए 75 रुपए आप बाद में दे सकते हैं.
बॉय नाऊ पे लेटर के तहत आप ने जो लोन लिया है उसका भुगतान खुद ब खुद आपके डेबिट कार्ड, बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से स्वचालित रूप से हो जाएगा. कभी-कभी आपको इसका भुगतान अन्य माध्यमों से भी करना पड़ सकता है. अगर आपने ऑटो पे का विकल्प नहीं चुन रखा है.
जब भी आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कोई पेमेंट करते हैं और जब उसका भुगतान करते हैं तो आपको ब्याज भी देना होता है. हालांकि, कई ऐसे भी क्रेडिट कार्ड होते हैं जो अपने ग्राहकों को जीरो प्रतिशत की ब्याज दर में लोन मुहैया कराते हैं. क्रेडिट कार्ड में पैसों की एक लिमिट सेट होती है कि आप कितने रुपए तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप समय से पहले क्रेडिट कार्ड का भुगतान कर देते हैं तो ब्याज नहीं लगता है लेकिन एक दिन की भी देरी करने पर आपको मोटा ब्याज देना पड़ सकता है.
वहीं, दूसरी ओर बीपीएनएल की बात करें तो अधिकतर इसमें ब्याज नहीं लगता. एक निश्चित समय के भीतर आपको उसका भुगतान करना पड़ता है. हालांकि, कभी-कभी बॉय नाऊ पे लेटर में भी ब्याज देना पड़ता है.
CFPB की एक रिपोर्ट की मानें तो 2019 से 2021 के बीच अमेरिका में 5 ऋणदाताओं द्वारा दी जाने वाली बॉय नाऊ पे लेटर की संख्या 16.8 मिलियन से बढ़कर 180 मिलियन हो गई.
बॉय नाऊ पे लेटर लोगों के लिए उस समय बहुत किफायती साबित होती है जब महंगाई ज्यादा होती है. क्योंकि इसमें ब्याज दर नहीं लगता तो लोग इसके जरिए ही भुगतान करना पसंद करते हैं.
बॉय नाऊ पे लेटर के तहत ऋण देने वाली कंपनियां बहुत जल्दी आपके लोन को स्वीकृति दे देती हैं. इससे आपके सिबिल स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. हालांकि, कुछ कंपनियां आपका सिबिल स्कोर देखकर ही आपका लोन अप्रूव करती हैं.
अगर आप बॉय नाऊ पे लेटर का इस्तेमाल करते हैं तो बहुत ही सावधान रहने की जरूरत होती है. कंपनियां ऋण देते समय आपसे कुछ एग्रीमेंट उसी दौरान साइन करा लेती हैं.
इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इसके रीपेमेंट के मॉडल को समझने की आवश्यकता है. बिना जाने समझे इसके इस्तेमाल से बचें. पहले जान लें कि इसका भुगतान कैसे और सर्विस के इस्तेमाल के कितने दिन बाद तक कर सकते हैं.
अगर आपने रीपेमेंट में देरी कर दी तो इससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है. साथ ही साथ आपको ब्याज भी देना पड़ सकता है. बॉय नाऊ पे लेटर का इस्तेमाल करने पर ना तो आपको कोई रिवार्ड मिलता है और न ही कैशबैक
तो ये थी बॉय नाऊ पे लेटर की कहानी. इसी तरह की जानकारियों और ताजा तरीन खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
यह भी पढ़ें- Types Of Bank Account: कितने प्रकार के होते हैं बैंक अकाउंट, क्या होती है इनकी खासियत, एक क्लिक में सबकुछ जान लीजिए