5 रुपए से कम के इस स्टॉक ने 3 दिन में दिया 63 फीसदी रिटर्न, निवेशकों में मची शेयर को खरीदने की होड़

आज हम आपको एक ऐसे पैनी स्टॉक के बारे में बात रहे हैं जो पिछले कुछ दिनों से निवेशकों की हिट लिस्ट में बना हुआ है. 5 रुपए से भी कम के इस स्टॉक ने मात्र 3 दिन में 63 फीसदी का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

Sagar Bhardwaj

आज हम आपको एक ऐसे पैनी स्टॉक के बारे में बात रहे हैं जो पिछले कुछ दिनों से निवेशकों की हिट लिस्ट में बना हुआ है. 5 रुपए से भी कम के इस स्टॉक ने मात्र 3 दिन में 63 फीसदी का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. हम बात कर रहे हैं शाह मेटाकॉर्प  (Shah Metacorp) की. मंगलवार को यह पेनी स्टॉक BSE पर करीब 17 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा था. मंगलवार को ही इसने अपने 52 हफ्ते का हाई 5.50 बनाया. दिन के अंत में यह 15.22% चढ़कर 5.30 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि बुधवार को बाजार खुलने के साथ इस शेयर में 8.57% की गिरावट देखने को मिली है और फिलहाल यह एनएसई प 4.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

कंपनी का वॉल्यूम भी बढ़ा
वॉल्यूम के लिहाज से शाह मेटाकॉर्प में 3.04% की वृद्धि देखी गई. पिछले कई दिनों से निवेशकों में इस शेयर को खरीदने की होड़ लगी हुई है. 22 दिसंबर को इस शेयर में अपर सर्किट  लगा था और यह 4.60 रुपए पर बंद हुआ था. इससे पहले 20 दिसंबर को भी इसमें अपर सर्किट लगा था.

3 जुलाई को यह शेयर 3.10 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था, छोटी अवधि में इस शेयर ने करीब 75 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. वहीं पिछले 1 महीने में कंपनी ने निवेशकों को 66 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यही नहीं प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 38.19 फीसदी कर दिया है जो कि प्रमोटरों की कंपनी पर भरोसे को दर्शाता है.

शाह मेटाकॉर्प फाइनेंशिल
सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय में 16.51 फीसदी की ग्रोथ देखी गई, जबकि खर्चों में 20.56 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 46.88 करोड़ और कंसॉलिडेटेड इनकम 1.65 करोड़ थी. पिछली तिमाही में कंपनी ने 22.42 करोड़ की आय और 0.76 करोड़ का प्रॉफिट कमाया.